Bihar Crime News: घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, सालभर पहले पिता का भी हो चुका है मर्डर Bihar Crime News: घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, सालभर पहले पिता का भी हो चुका है मर्डर बिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेज बिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेज Bihar Accident : बड़ा हादसा टला ! अनियंत्रित ट्रक दुकान और घर में घुसा, बाल-बाल बचे महिला और दो बच्चे; नशे में ड्राइविंग बनी वजह Viral Video: घर से भागकर रचाई लव मैरिज, फिर सोशल मीडिया पर खोला राज… बयान सुनकर लोग रह गए दंग बिहार विधान परिषद गेस्ट हाउस का सीएम नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन, ‘निशांत कुमार सीएम’ के लगे नारे बिहार विधान परिषद गेस्ट हाउस का सीएम नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन, ‘निशांत कुमार सीएम’ के लगे नारे Patna Traffic : पटना की ट्रैफिक में बड़ा बदलाव! इस दिन दीघा से रूपसपुर रूट रहेगा बंद; घर से निकलने से पहले देखें वैकल्पिक रास्ते पटना में शर्मनाक बर्ताव… अरुणाचल की महिलाओं को ‘चिंकी’ कहकर रोका, वॉशरूम तक जाने नहीं दिया; VIDEO वायरल
11-Mar-2022 03:22 PM
PATNA : बिहार में सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले कैंडिडेट के लिए सुनहरा अवसर है. पटना हाईकोर्ट में बारहवीं पास कैंडिडेट्स के लिए बंपर वैकेंसी निकली है. बता दें यहां स्टेनोग्राफर और कम्प्यूटर ऑपरेटर के पदों पर भर्ती निकली है. आवेदन की प्रक्रिया 8 मार्च से शुरू हो चुकी है. जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं वे पटना हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं.
आपको बता दें कि अगर पटना हाईकोर्ट के इन पदों पर आपका सेलेक्शन हो जाता है. तो वेतन के तौर पर 25500 से 81100 रुपये दिए जाएंगे. जो इन पदों के डिटेल के लिए पटना हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. इसके लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, अंग्रेजी शॉर्टहैंड-कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा.
जानें योग्यता और उम्र
शैक्षिक योग्यता की बात करें तो स्टेनोग्राफर पदों के लिए 12वीं पास कैंडिडेट और कंप्यूटर ऑपरेटर पदों के लिए ग्रेजुएट पास किए कैंडिडेट अप्लाई कर सकते हैं. इनके लिए उम्र सीमा 18 से 37 साल तय की गई है.
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत तारीख- 8 मार्च
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख- 29 मार्च
रिक्ति विवरण
इस रिक्रूटमेंट प्रक्रिया के जरिए से कुल 159 पदों को भरा जाएगा. ये सभी पद स्टेनोग्राफर और कंप्यूटर ऑपरेटर कम टाइपिस्ट के हैं. इसमें स्टेनोग्राफर ग्रुप सी के 129 पद हैं और कंप्यूटर ऑपरेटर कम टाइपिस्ट ग्रुप सी के 30 पद.