ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी

Home / career / Bihar Jobs: 10वीं पास के लिए बिहार में सरकारी नौकरी पाने का बढ़िया...

Bihar Jobs: 10वीं पास के लिए बिहार में सरकारी नौकरी पाने का बढ़िया मौका, वेतन ₹63 हजार तक

Bihar Jobs: बिहार विधान परिषद में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर, 10वीं पास के लिए जबरदस्त चांस। 20 अक्टूबर तक ऑनलाइन अप्लाई करें। सैलरी 18 से 63 हजार तक..

07-Oct-2025 08:47 AM

By First Bihar

Bihar Jobs: बिहार के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का एक बढ़िया मौका आ गया है। विधान परिषद सचिवालय ने ड्राइवर और ऑफिस अटेंडेंट के 24 पदों पर भर्ती निकाली थी। अगर आप 10वीं पास हैं और ड्राइविंग या ऑफिस के छोटे-मोटे कामों में रुचि रखते हैं तो ये आपके लिए सही प्लेटफॉर्म हो सकता है। आवेदन 29 सितंबर से शुरू हो चुके हैं और 20 अक्टूबर रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। जबकि परीक्षा फीस 22 अक्टूबर तक जमा करनी होगी। पेंशन-भत्ते के साथ ये नौकरियां स्थिर हैं और आगे प्रमोशन का चांस भी मिलेगा।


पदों की बात करें तो ड्राइवर के 9 पद हैं, जहां इन्हें विधान परिषद की गाड़ियां चलानी होंगी। सैलरी शुरू में 19,900 से 63,200 रुपये महीना तक। वहीं, ऑफिस अटेंडेंट के 15 पद हैं, इसमें आपको फाइल संभालना, चाय-नाश्ता पहुंचाने जैसा काम करना होगा। यहां सैलरी 18,000 से 56,900 रुपये तक मिलेगी। दोनों ही पोस्ट पर 10वीं पास होना जरूरी है, हिंदी-अंग्रेजी का बेसिक नॉलेज और उसके साथ साइकिल चलानी आनी चाहिए। ड्राइवर के लिए LMV/HMV ड्राइविंग लाइसेंस चाहिए। उम्र 18 से 37 साल (पुरुष सामान्य), महिलाओं/OBC को 40, SC/ST को 42 साल तक की छूट। आरक्षण के नियम भी लागू होंगे।


इसके लिए चयन प्रक्रिया आसान रखी गई है। पहले लिखित परीक्षा होगी जिसमें 100 सवाल होंगे, ये सवाल GK, मैथ्स, साइंस और हिंदी से जुड़े होंगे। हर सही जवाब पर 4 अंक मिलेगा और गलत पर 1 कटेगा, तो सोच-समझकर उत्तर दें। उसके बाद टेस्ट के लिए आपको गाड़ी चलानी पड़ेगी, जबकि अटेंडेंट के लिए आवदेन करने वालों को ऑफिस स्किल दिखानी होगी। इसके बाद फिर डॉक्यूमेंट चेक और मेडिकल की बारी आएगी। तैयारी के लिए बेसिक बुक्स से शुरू करें, नेगेटिव मार्किंग का ध्यान रखें।


आवेदन के लिए vidhanparishad.bihar.gov.in पर जाएं, विज्ञापन नंबर 01/2025 का लिंक ढूंढें। फॉर्म भरें, फोटो-साइन अपलोड करें, 100 रुपये फीस ऑनलाइन दें। सबमिट के बाद प्रिंटआउट ले लें। ऑफलाइन आवेदन नहीं चलेगा, गलत डिटेल देने पर आवदेन पर रद्द हो सकता है। नोटिफिकेशन डाउनलोड करके पढ़ लें और ये मौका हाथ से न जाने दें। जल्दी अप्लाई करें और एग्जाम की तैयारी में जुट जाएं।