Bihar Ips Officer: बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी लगातार केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा रहे हैं. राज्य सरकार ने 29 अप्रैल को आईजी स्तर के अधिकारी विरमित किया तो अगले दिन डीआईजी स्तर के अधिकारी को दिल्ली जाने के लिए रिलीव कर दिया. इस संबंध में गृह विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है.

नवीन चंद्र झा को भी सरकार ने किया रिलीव 

निगरानी ब्यूरो में डीआईजी के पद पर पदस्थापित 2009 बैच के आईपीएस अधिकारी नवीन चंद्र झा को भी राज्य सरकार ने विरमित कर दिया है. ये आईटीबीपी में उप महानिरीक्षक के पद पर योगदान देंगे. इस पद पर ज्वाइन करने के लिए बिहार सरकार ने इन्हें रिलीव कर दिया है. 

29 अप्रैल को राकेश राठी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के लिए हुए थे विरमित  

2002 बैच के आईपीएस अधिकारी राकेश राठी जो वर्तमान में विशेष शाखा के पुलिस महानिरीक्षक हैं, इन्हें सेंट्रल डेपुटेशन पर जाने के लिए विरमित कर दिया गया है .राकेश राठी को केंद्र में प्रतिनियुक्ति के आधार पर गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव बनाया गया है. इन्हें पद ग्रहण की तिथि से 5 वर्ष या अगले आदेश तक नियुक्त किया गया है.