Bihar Ias Transfer: बिहार कैडर के एक और आईएएस अफसर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर चले गए. राज्य सरकार ने उन्हें सेंट्रल डेपूटेशन के लिए विरमित कर दिया है. इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है.


2005 बैच के बिहार कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी दिवेश सेहरा केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर चले गए। इन्हें वित्तीय सेवाएं में संयुक्त सचिव बनाया गया है. केंद्र सरकार ने इस संबंध में 24 जुलाई को ही राज्य सरकार को जानकारी दी थी. साथ ही खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के सचिव दिवेश सेहरा को विरमित करने को कहा था.


केंद्र सरकार के पत्र के आलोक में राज्य सरकार ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के सचिव दिवेश सेहरा को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के लिए विरमित कर दिया है. 28 जुलाई को इस संबंध में पत्र जारी कर दिया गया है.