ब्रेकिंग न्यूज़

मातम में बदली खुशियां: शादी की तैयारियों के बीच किसान ने गंवाए दोनों हाथ, आनेवाली थी बेटी की बारात इस महीने शुरू होगी नई गंगा रेल पुल, यात्रियों को मिलेगी बड़ी सुविधा; जानिए कैसे बदलेगा कनेक्टिविटी BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह बनने जा रहा हाईटेक स्टेडियम, टेरेस हेलीपैड और ग्लास ब्रिज, 15 करोड़ के प्रोजेक्ट से बदलेगा इस जिले का भविष्य मैरिज हॉल में पुलिस की छापेमारी से हड़कंप, शादी के मंडप से हिरासत में लिए गए 8 महिला समेत 24 लोग; क्या है मामला? Bihar Road Project : बिहार में सड़कों की क्रांति! 1.21 लाख गांव जुड़े मुख्य सड़क से, अब इस ऐप से करें टूटी सड़क की शिकायत Bihar BEd 2026: बीएड करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! इस दिन से शुरू होगी प्रवेश परीक्षा, BRABU को मिली अहम जिम्मेदारी गवाही से बचना पड़ा भारी: मुजफ्फरपुर में दो रिटायर्ड दरोगा की गिरफ्तारी के आदेश, जानिए पूरा मामला BIHAR NEWS : तालाब बना काल : खेलते-खेलते दो मासूम भाई-बहन की दर्दनाक मौत… बिहार के इस जिले से आई दिल दहला देने वाली खबर OFSS Bihar 11th Admission 2026 : 350 रुपये में कई कॉलेज का एडमिशन! इंटर में नामांकन के लिए ऑनलाइन फॉर्म शुरू, ऐसे करें अप्लाई Bihar Politics : विजय चौधरी ने कर दिया क्लियर, जानिए कौन होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री; NDA की बैठक में इसी नाम पर लगेगा फाइनल मुहर

Home / career / Bihar COMFED Recruitment :ग्रेजुएट युवाओं के लिए है मौका, निकलने वाली है बंपर...

Bihar COMFED Recruitment :ग्रेजुएट युवाओं के लिए है मौका, निकलने वाली है बंपर भर्ती

29-Sep-2020 12:39 PM

DESK : अगर आप बिहार में रह कर बेहतर भविष्य के लिए नौकरी तलाश रहे हैं तो आपके लिए एक सुनहरा अवसर है. दरअसल बिहार स्टेट मिल्क को-ऑप फेडरेशन लिमिटेड ने  विभिन्न  पदों के लिए जल्द ही भर्तियां शुरू करने वाली है. इन भर्तियां के माध्यम से एकाउंटेट असिस्टें,मार्केटिंग असिस्टेंट और प्रोक्यूरमेंट असिस्टेंट की नियुक्ति की जानी है. 

बिहार स्टेट मिल्क को-ऑप फेडरेशन लिमिटेड ने इसके लिए नोटफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 142 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इन पदों के लिए आवेदन भरने  की प्रक्रिया 7 अक्टूबर 2020 से शुरू होगी जो  7 नवंबर 2020 तक चलेगी. इच्छुक उम्मीदवार अपनी सुविधा अनुसार आवेदन कर सकते हैं. 

एकाउंटेंट असिस्टेंट के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से कॉमर्स में ग्रेजुएशन होना आवश्यक है. इसके अलावा संबंधित फील्ड में दो साल का अनुभव होना जरुरी है. वहीं इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 37 साल के बीच होनी चाहिए.

मार्केटिंग असिस्टेंट के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन होना चाहिए. वहीं इस पोस्ट के लिए आवेदकों की उम्र 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए.

वहीं, प्रोक्यूरमेंट असिस्टेंट की पोस्ट पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से साइंस, कॉमर्स या आर्ट्स में बैचलर डिग्री होनी चाहिए. साथ ही दो साल का अनुभव होना आवश्यक है. वहीं इस पोस्ट के लिए उम्मीदवारों की उम्र 18 से 40 साल होना चाहिए.