Bihar Matric Exam: घर में पार्थिव शरीर, हाथ में एडमिट कार्ड: बिहार की बेटी बनी साहस की मिसाल Bihar Crime News: बिहार के इस जिले में बच्चा चोरी की अफवाह, गुस्साए लोगों ने भिखारी को घंटों बनाया बंधक Bihar Crime News: बिहार के इस जिले में बच्चा चोरी की अफवाह, गुस्साए लोगों ने भिखारी को घंटों बनाया बंधक 16 साल छोटे भांजे के साथ मामी फरार, 6 मार्च को होने वाली थी महिला के बेटे की शादी Bihar Government : सुल्तानगंज का नाम बदलने की तैयारी तेज, अब इस नाम से जाना जाएगा यह शहर; सम्राट चौधरी ने दिया भरोसा जहानाबाद के स्कूल में प्रार्थना सभा के दौरान 4 छात्राएं बेहोश, सदर अस्पताल में भर्ती Nepal Violence: नेपाल के वीरगंज में हिंसा के बाद अनिश्चितकालीन कर्फ्यू, भारतीय सीमा पर SSB और पुलिस अलर्ट Nepal Violence: नेपाल के वीरगंज में हिंसा के बाद अनिश्चितकालीन कर्फ्यू, भारतीय सीमा पर SSB और पुलिस अलर्ट Bihar Highway: 4 हज़ार करोड़ रुपए से अधिक का यह फोरलेन का निर्माण कार्य को रफ़्तार, हाथिदह,बड़हिया,लखीसराय के लोगों को मिलने वाला है बड़ा फायदा Supaul news : शादी की खुशियों के बीच मातम, छात्रा का शव पेड़ से लटका मिला; परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
23-Feb-2026 01:17 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: बिहार में भर्ती की बड़ी खबर है। बिहार तकनीकी सेवा आयोग ने वर्ष 2026 का वार्षिक परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। इस साल आयोग के माध्यम से कुल 37 परीक्षाओं के जरिए 42,467 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
पदों में सबसे ज्यादा भर्ती स्वास्थ्य विभाग में स्टाफ नर्स, एएनएम और परिधापक के लिए होगी। स्टाफ नर्स के 11,389, एएनएम के 8,939 और परिधापक के 3,326 पद शामिल हैं। इसके अलावा कनीय अभियंता के 2,653, फार्मासिस्ट के 2,473, लैब टेक्नीशियन के 2,359, शल्य कक्ष सहायक के 1,683, एक्स-रे टेक्नीशियन के 1,232 और प्रयोगशाला सहायक के 1,023 पदों पर भी नियुक्तियां होंगी।
आवेदन तिथियां अलग-अलग परीक्षाओं के लिए आयोग द्वारा बाद में घोषित की जाएंगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर समय-समय पर नजर रखें।
इसी बीच, बिहार लोक सेवा आयोग ने सहायक अभियंता परीक्षा का परिणाम भी जारी किया है। इस परीक्षा में कुल 91 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। चयनित अभ्यर्थियों में भवन निर्माण एवं जल संसाधन विभाग (असैनिक) के 31, भवन निर्माण विभाग (सहायक अभियंता विद्युत) के 33, लघु जल संसाधन विभाग (सहायक अभियंता असैनिक) के 17 और सहायक अभियंता (यांत्रिक) के 10 अभ्यर्थी शामिल हैं।