Bihar Board Inter Exam Form Date Extended 2027: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को बड़ी राहत दी है. बोर्ड ने परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है. अब शिक्षण संस्थानों के प्रधान विद्यार्थियों का ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म 30 सितंबर 2026 तक भर सकेंगे. पहले इसके लिए 17 सितंबर 2026 तक की समय-सीमा तय की गई थी.
विद्यार्थियों के हित में बढ़ाई गई तारीख
बिहार बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. त्यागराजन एसएम ने बताया कि विद्यार्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ाई गई है. जिन विद्यार्थियों का निर्धारित समय तक परीक्षा फॉर्म नहीं भरा जा सका है, उन्हें अब प्रक्रिया पूरी करने के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है.
बोर्ड ने शिक्षण संस्थानों के प्रधानों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर विद्यार्थियों का ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया है.
इंटर का फॉर्म यहां भरें
इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों का ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म शिक्षण संस्थानों के प्रधान बिहार बोर्ड के निर्धारित पोर्टल के माध्यम से भरेंगे. इसके लिए https://intermediate.biharboardonline.com वेबसाइट निर्धारित की गई है.
मैट्रिक का फॉर्म इस वेबसाइट पर
मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया https://exam.biharboardonline.org वेबसाइट के माध्यम से पूरी की जाएगी. स्कूल के प्रधान को विद्यार्थियों की ओर से निर्धारित प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा.
17 सितंबर से बढ़ाकर 30 सितंबर हुई अंतिम तारीख
बिहार बोर्ड ने इंटरमीडिएट और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 के परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 17 सितंबर से बढ़ाकर 30 सितंबर 2026 कर दी है. ऐसे में जिन विद्यार्थियों का फॉर्म अब तक नहीं भरा गया है, उनके पास प्रक्रिया पूरी करने के लिए अतिरिक्त समय है.