गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
30-Jun-2025 03:02 PM
By FIRST BIHAR
bihar inter admission 2025: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटरमीडिएट में प्रथम मेधा सूची के आधार पर नामांकन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर अब 3 जुलाई 2025 कर दिया है। पहले यह तिथि 4 से 10 जून निर्धारित की गई थी, जिसे बाद में 28 जून तक के लिए बढ़ाया गया था। अब 29 जून से 3 जुलाई तक छात्र नामांकन करा सकते हैं।
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि प्रथम मेधा सूची के आधार पर आवंटित शिक्षण संस्थानों में नामांकन लेने का यह अंतिम अवसर है। निर्धारित समय सीमा में नामांकन नहीं कराने वाले छात्रों की आवंटित सीटें स्वतः रिक्त घोषित कर दी जाएंगी और उनका नाम OFSS वेबसाइट से हटा दिया जाएगा।
बिहार बोर्ड ने सभी शिक्षण संस्थानों के प्राचार्यों को निर्देश दिया है कि वे नामांकित छात्रों की सूची 4 जुलाई 2025 तक हर हाल में ऑनलाइन अपडेट करें। लापरवाही पाए जाने पर संस्थान और प्राचार्य के विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद बोर्ड रिक्त सीटों के आधार पर दूसरी मेधा सूची जारी करेगा।
छात्रों को नामांकन प्रक्रिया से संबंधित सभी जानकारी OFSS वेबसाइट www.ofssbihar.net पर मिल जाएगी। किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या या सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 0612-2230009 पर संपर्क किया जा सकता है।
बता दें कि राज्य के 10,006 शिक्षण संस्थानों में कुल 17.50 लाख से अधिक सीटों पर नामांकन किया जा रहा है। केवल प्लस टू स्कूल, उच्च माध्यमिक विद्यालय और इंटर कॉलेज ही इस प्रक्रिया में शामिल हैं। डिग्री कॉलेजों को सूची से हटा दिया गया है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा इंटर स्तरीय शिक्षा प्रदान करने वाले सभी सरकारी व गैर-सरकारी संस्थानों की सूची OFSS पोर्टल पर उपलब्ध है।