ब्रेकिंग न्यूज़

सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा BIHAR NEWS : बांध का रास्ता बना डर का रास्ता! युवक से मारपीट कर 20 हजार की लूट, इलाके में दहशत फैल गई BIHAR NEWS : बिहार की राजनीति में बड़ा खेल : कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी के घर; क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर? बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज Bihar Board 10th Result 2026 : कुछ देर में जारी होंगे मैट्रिक परीक्षा के नतीजे, यहां जानें पूरी जानकारी और फेल होने पर क्या है विकल्प घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक Bihar police : अब नहीं लगेगा थाने का चक्कर! ऑनलाइन मिलेंगी 11 बड़ी सुविधाएं, यह स्मार्ट पोर्टल बना गेमचेंजर बिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Home / career / Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक...

Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट

बिहार बोर्ड के लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। मैट्रिक परीक्षा 2026 का परिणाम आज दोपहर 1:15 बजे जारी होगा। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट आसानी से चेक कर सकेंगे।

29-Mar-2026 09:54 AM

By First Bihar

Matric Result 2026: बिहार के लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) आज यानी 29 मार्च 2026 को मैट्रिक (10वीं) वार्षिक परीक्षा का परिणाम जारी करने जा रही है। इस संबंध में समिति के अध्यक्ष आनन्द किशोर ने आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया कि शिक्षा विभाग के मंत्री सुनील कुमार आज अपराह्न 01:15 बजे परिणाम घोषित करेंगे। रिजल्ट जारी करने के इस महत्वपूर्ण अवसर पर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव बी० राजेन्दर भी मौजूद रहेंगे। परीक्षा परिणाम जारी होते ही छात्र अपने-अपने नतीजे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकेंगे।


बिहार बोर्ड द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, छात्र अपना रिजल्ट [https://result.biharboardonline.org](https://result.biharboardonline.org) और [https://matricbiharboard.com](https://matricbiharboard.com) पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करना होगा। रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक देखने को मिल सकता है, इसलिए छात्रों को सलाह दी गई है कि वे धैर्य बनाए रखें।


इस वर्ष मैट्रिक परीक्षा में बड़ी संख्या में छात्रों ने हिस्सा लिया था और सभी को अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार है। बोर्ड द्वारा परीक्षा का आयोजन शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से किया गया था। अब रिजल्ट जारी होने के साथ ही छात्रों के भविष्य की अगली दिशा तय होगी।


रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपने अंकपत्र (मार्कशीट) की जांच अवश्य करें। यदि किसी प्रकार की त्रुटि पाई जाती है, तो वे बोर्ड द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के तहत सुधार के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं होंगे, वे स्क्रूटिनी (पुनर्मूल्यांकन) के लिए भी आवेदन कर सकेंगे।


मैट्रिक रिजल्ट जारी होने के बाद इंटरमीडिएट में नामांकन की प्रक्रिया भी जल्द शुरू होने की संभावना है। ऐसे में छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने पसंदीदा विषय और स्कूल/कॉलेज का चयन सोच-समझकर करें।बिहार बोर्ड हर वर्ष देश में सबसे पहले परीक्षा और परिणाम जारी करने के लिए जाना जाता है। इस बार भी बोर्ड ने तय समयसीमा के भीतर रिजल्ट जारी कर अपनी कार्यशैली को एक बार फिर साबित किया है।छात्रों और अभिभावकों के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। सभी को अपने परिणाम का इंतजार है, जो कुछ ही घंटों में खत्म होने वाला है।