होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी प्रेमचंद रंगशाला में ‘सरगम’ की गूंज: श्रैफिकुलम विद्या बोधि स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर चलती कार में लगी आग, दो लोग झुलसे, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टली बड़ी घटना होली पर कोलकाता और नई दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को बड़ी राहत Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस
13-Feb-2026 06:16 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: बिहार में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से राज्य के सभी 534 प्रखंडों में मॉडल विद्यालयों की शुरुआत की जाएगी। इन विद्यालयों में 1 अप्रैल से कक्षाएं संचालित होंगी। राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद ने प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 फरवरी निर्धारित की है।
इन विद्यालयों में नामांकन प्रवेश परीक्षा के माध्यम से होगा। परीक्षा में सफल छात्रों का चयन मेधा सूची (मेरिट लिस्ट) के आधार पर किया जाएगा। राज्य सरकार ने ‘सात निश्चय-3’ के तहत इन आदर्श माध्यमिक विद्यालयों को खोलने का निर्णय लिया है, ताकि कक्षा 9वीं से ही छात्र-छात्राओं को नीट, जेईई, ओलंपियाड सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी कराई जा सके।
शिक्षा विभाग के अनुसार, इन मॉडल विद्यालयों में अनुभवी शिक्षकों और विषय विशेषज्ञों द्वारा पढ़ाई कराई जाएगी। नियमित टेस्ट सीरीज, प्रदर्शन का विश्लेषण, संदेह समाधान सत्र और व्यक्तिगत करियर काउंसलिंग की सुविधा दी जाएगी। साथ ही स्मार्ट क्लासरूम, आधुनिक लाइब्रेरी और अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं की व्यवस्था भी रहेगी, जिससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण और प्रतिस्पर्धी माहौल मिल सके।
सरकार ने नामांकन के लिए अभिभावकों की वार्षिक आय सीमा की शर्त समाप्त कर दी है। अब आवेदन के साथ आय प्रमाण-पत्र जमा करना अनिवार्य नहीं होगा। हालांकि, राज्य सरकार की निर्धारित आरक्षण नियमावली के अनुसार कोटिवार आरक्षण लागू रहेगा।