ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: बिहार में वाहन जांच के दौरान दो शातिर अपराधी गिरफ्तार, लूट की घटनाओं का खुलासा Bihar News: बिहार में स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में बदलाव, अब सिर्फ इन संस्थानों के छात्रों को मिलेगा लाभ; जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar News: बिहार में स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में बदलाव, अब सिर्फ इन संस्थानों के छात्रों को मिलेगा लाभ; जल्द लागू होगी नई व्यवस्था बिहार में बड़ा हादसा: सोन नदी में नहाने के दौरान तीन बच्चे डूबे, एक का शव मिला; बालू माफिया की मनमानी से लोगों में नाराजगी बिहार में बड़ा हादसा: सोन नदी में नहाने के दौरान तीन बच्चे डूबे, एक का शव मिला; बालू माफिया की मनमानी से लोगों में नाराजगी Budget-2026-27: देश की संभावनाओं को हकीकत में बदलने वाला है यह बजट, BJP विधायक बोले- किसानों की आय में क्रांतिकारी बदलाव आएगा Patna -Aurangabad highway : पटना–औरंगाबाद NH-139 पर दिखेगा बदला -बदला नजारा, मोदी सरकार ने दी मंजूरी; हज़ारों परिवार को मिलेगा सीधा लाभ NEET छात्रा की मौत मामला: वारदात वाले दिन शंभू हॉस्टल में क्या हुआ था? सामने आया CCTV फुटेज, देखिए.. VIDEO NEET छात्रा की मौत मामला: वारदात वाले दिन शंभू हॉस्टल में क्या हुआ था? सामने आया CCTV फुटेज, देखिए.. VIDEO Bihar Exam Centers : बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2026, गैजेट पर रोक, दीवार फांदी तो कार्रवाई; केंद्रों में कड़ी सुरक्षा, तैयारियां पूरी

Best courses after 12: आगर आप भी चाहते हैं करोड़ों का पैकेज.... तो करें ये कोर्स,मिलेंगे विदेश जाने के मौकें!

Best courses after 12: आज के टेक्नोलॉजी-ड्रिवन युग में कंप्यूटर साइंस में करियर बनाना छात्रों के लिए एक सुनहरा अवसर है। खासकर 12वीं के बाद यदि आप AI, डेटा साइंस, साइबर सिक्योरिटी या सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट जैसी फील्ड्स में अपना भविष्य देखना चाहते हैं|

कंप्यूटर साइंस कोर्स 2025, कंप्यूटर साइंस करियर विकल्प, 12वीं के बाद कंप्यूटर कोर्स, बीटेक कंप्यूटर साइंस, बीसीए कोर्स, डिप्लोमा इन कंप्यूटर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कोर्स, डेटा साइंस कोर्स, बेस्ट आईटी

20-May-2025 10:51 AM

By First Bihar

Best courses after 12: आज के इस  AI और डिजिटल  युग में कंप्यूटर साइंस एक ऐसा क्षेत्र बन चुका है जहां प्रोफेशनल्स की  डिमांड तेजी से बढ़ रही है। अगर आप भी 12वीं के बाद इस फील्ड में करियर बनाना चाहते हैं तो आपके पास कई शानदार विकल्प आपके सामने  हैं। जैसे  आईटी (IT), आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस 9(AI) , डेटा साइंस, साइबर सिक्योरिटी और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट जैसे कोर्सेज में भविष्य उज्जवल माना जाता  है, और इन कोर्सेज के बाद लाखों से करोड़ों तक की सैलरी पैकेज मिल सकता है। साथ में आपको  अच्छी लाइफस्टाइल  का मौका मिलता है और अगर आपको  विदेश जाने की इक्षा  रहती है तो आराम से वहां जा सकते हैं | 


बी.टेक इन कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (B.tech in CSE)

यह कोर्स कंप्यूटर साइंस का सबसे पॉपुलर और फाउंडेशनल प्रोग्राम है, जिसकी अवधि 4 साल की होती है। इसमें छात्रों को बेसिक से लेकर एडवांस्ड टॉपिक्स जैसे डेटा स्ट्रक्चर, एल्गोरिदम, ऑपरेटिंग सिस्टम, डेटाबेस मैनेजमेंट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिखाए जाते हैं।

योग्यता: 12वीं Pcm स्ट्रीम की जरुरत  होती है | 

प्रवेश परीक्षा: Jee main, JEE Advanced, BITSAT पास करनी होती है|

टॉप कॉलेज: IITs, NITs, IIITs, BITS Pilani ये इस कोर्स के लिए बेहद अच्छा माना जाता है | 


बीसीए (Bachelor of Computer Applications)

अगर आप प्रोग्रामिंग लैंग्वेज (Java, Python, C++) और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट में रुचि रखते हैं तो यह 3 साल का कोर्स आपके लिए उपयुक्त है।

योग्यता: 12वीं किसी भी स्ट्रीम से होनी चाहिए  अगर मैथ्स स्ट्रीम हो तो और बेहतर माना जरा है |

टॉप कॉलेज: क्राइस्ट यूनिवर्सिटी (बैंगलोर), लोयोला कॉलेज (चेन्नई), सिम्बायोसिस (पुणे) और भी कई संस्थान है | 


बीएससी इन कंप्यूटर साइंस (B.Sc in Computer Science)

यह कोर्स 3 साल का होता है और इसमें कंप्यूटर की संरचना, मैथ्स, मशीन लर्निंग और स्टैटिस्टिक्स पर ज़्यादा फोकस होता है। रिसर्च या उच्च शिक्षा की योजना बना रहे छात्रों के लिए यह कोर्स बेहतरीन है।

योग्यता: 12वीं साइंस स्ट्रीम होनी चाहिए |  यहाँ course 3 साल का होता है और इसमें computer कि सरचना मैथ मशीने और पर टेक्नोलॉजी पर एक्स्ट्रा  फोकस होता है | 

 इंटीग्रेटेड कोर्स (B.Tech + M.Tech / B.Sc + M.Sc)

ये 5 साल के कोर्स एक साथ ग्रेजुएशन और पोस्टग्रेजुएशन की डिग्री देते हैं। AI, रोबोटिक्स और डेटा साइंस जैसे एडवांस विषयों में गहराई से पढ़ाई होती है।

योग्यता: 12वीं साइंस स्ट्रीम होनी चाहिए 

यह कोर्स समय की बचत और गहन ज्ञान दोनों प्रदान करता है।


डिप्लोमा  इन कंप्यूटर साइंस

जो छात्र जल्दी नौकरी करना चाहते हैं उनके लिए 3 साल का यह डिप्लोमा कोर्स अच्छा विकल्प हो सकता  है। इसमें सॉफ्टवेयर, नेटवर्किंग और हार्डवेयर का प्रैक्टिकल और बेसिक ज्ञान दिया जाता है।

योग्यता: 10वीं या 12वीं पास होनी चाहिए 

कॉलेज: पॉलिटेक्निक संस्थान से कर सकते हैं  

अगर आप या आपके बच्चे  टेक्नोलॉजी से जुड़ा करियर बनाने का विचार कर रहे हैं तो आपके पास कंप्यूटर साइंस में कई ऐसे सुपर और अधिक मौके देने वाली  कोर्सेज का आप्शन है।आप सही समय पर सही कोर्स का चुनाव कर  के  आप लाखों की नौकरी हासिल कर सकते हैं और टेक्नोलॉजी की दुनिया में अपनी पहचान बनाकर बढ़िया पैसा कमा सकते हैं |