ब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. समस्तीपुर में दर्दनाक हादसा: करेह नदी में डूबने से 3 सगे भाइयों की मौत बिहार में लगातार सामने आ रहा टावर पर चढ़ने का मामला, इस बार प्रेमी से शादी की जिद्द में बिजली के हाई टेंशन पर चढ़ गई लड़की बिहार में बनेगी वर्ल्ड क्लास एजुकेशन सिटी, ग्लोबल मॉडल पर होगा निर्माण; DPR तैयार बिहार में बनेगी वर्ल्ड क्लास एजुकेशन सिटी, ग्लोबल मॉडल पर होगा निर्माण; DPR तैयार चाय-नाश्ते की बचत से बनाइए सोने का खजाना… ‘डिजिटल गोल्ड’ का ऐसा मैजिक, जानकर रह जाएंगे हैरान!

Home / career / आर्मी स्कूल में PGT, TGT और PRT की 8000 से ज्यादा वैकेंसी, देखें...

आर्मी स्कूल में PGT, TGT और PRT की 8000 से ज्यादा वैकेंसी, देखें पूरी डिटेल्स

10-Jan-2022 12:13 PM

DESK : टीचर की तैयारी कर रही है कैंडिडेट के लिए बड़ी खुशखबरी है. आर्मी वेलफेयर एजुकेशन सोसाइटी ने शिक्षकों के पद पर बंपर भर्ती निकाली है. PGT, TGT और PRT के पदों के लिए 8000 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है. 


अगर आप इस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो योग्य उम्मीदवार AWES की आधिकारिक वेबसाइट awesindia.com पर जाकर ऑनलाइन स्क्रीनिंग टेस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. बता दें आवेदन की अंतिम तिथि 28 जनवरी 2022 हैं. इस भर्ती के तहत देश भर के 137 आर्मी पब्लिक स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्तियां होंगी.


पीजीटी शिक्षक के लिए आवेदन करने वाले इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बीएड और संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन (कम से कम 50 प्रतिशत अंक जरूरी) होने चाहिए. वहीं टीजीटी शिक्षक के लोए कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुएशन डिग्री और बीएड और पीआरटी के लिए बीएड या 2 साल का डिप्लोमा कोर्स 50 फीसदी अंकों के साथ पास किया होना चाहिए साथ ही ग्रेजुएशन की डिग्री भी होनी चाहिए.


इस भर्ती के लिय आयु सीमा फ्रेशर के लिए 40 साल से कम है, और अनुभवी 57 साल से कम. बता दें इसकी चयन की प्रक्रिया ऑनलाइन स्क्रीनिंग टेस्ट, इंटरव्यू और टीचिंग स्किल्स इवेल्यूएशन के आधार पर होगी. ऑनलाइन स्क्रीनिंग टेस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख  28 जनवरी 2022 है. परीक्षा की तिथि 28 फरवरी 2022 घोषित की गई है.