मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
28-Jan-2021 08:20 AM
PATNA : भवन निर्माण विभाग के उद्यान प्रमंडल पटना में इस साल करीब एक हजार माली की बहाली होगी. इन्हें 25 हजार से अधिक मासिक वेतन दिया जाएगा.
समय-समय पर इसमें बढ़ोतरी भी की जाएगी. इन मालियों की तैनाती पटना के सभी सरकारी भवनों में होगी. पार्कों की देखभाल और हरे-भरे क्षेत्रों की देखभाल करने की जिम्मेवारी इनके ऊपर होगी. राज्य सरकार ने पिछले दिनों विभिन्न विभागों व सरकारी दफ्तरों में रिक्त पदों पर बहाली की प्रक्रिया शुरू कर दी है इसके तहत भवन निर्माण विभाग में पहले 44 आर्किटेक की नियुक्ति का फैसला किया गया.
बता दें कि दो साल पहले 20 नवंबर 2019 को राज्य कैबिनेट ने एक हजार माली के स्थायी पद सृजित करने की मंजूरी दी थी. इसके बाद इसकी प्रक्रिया शुरू भी हो गई थी लेकिन तकनीकी कारणों से मामला आगे नहीं बढ़ पाया था. अब एक बार फिर से इसकी प्रक्रिया शुरू होने जा रही है. इसके तहत फिलहाल उद्यान प्रमंडल नियमावली बनाने में जुटा है. इस नियामावली को राज्य कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद बहाली की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी.