ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / career / CBSE Compartment Exam: आज से शुरू होगी CBSE 10वीं और 12वीं क्लास की...

CBSE Compartment Exam: आज से शुरू होगी CBSE 10वीं और 12वीं क्लास की कंपार्टमेंट परीक्षा, इन बातों का रखें ध्यान

17-Jul-2023 08:50 AM

By First Bihar

NEW DELHI : केंद्रीय माध्यमिक परीक्षा बोर्ड के तरफ से आज दसवीं और बारहवीं की कंपार्टमेंट परीक्षाएं शुरू हो रही है। बारहवीं कक्षा के सभी पेपर केवल एक ही दिन यानी की आज ही पूरे हो जाएंगे, जिसमें इंग्लिश, हिंदी, उर्दू, संस्कृत, हिस्ट्री, ज्योग्राफी, साइकोलॉजी, मैथमेटिक्स, फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी, अकाउंटेंसी, होम साइंस, आदि सब्जेक्ट के परीक्षा होंगे।


वहीं, सीबीएसई के तरफ से आयोजित दसवीं की कंपार्टमेंट परीक्षाएं आज से 22 जुलाई तक चलेगी। 17 जुलाई को मैथमेटिक्स, 18 जुलाई को इंग्लिश, 19 जुलाई को हिंदी, 20 जुलाई को साइंस, 21 जुलाई को उर्दू, पंजाबी, बंगाली, तमिल, तेलुगू सहित अन्य भाषा और 22 जुलाई को सोशल साइंस के परीक्षा होंगे।


मालूम हो कि, पेपर सुबह 10.30 से दोपहर 1.30 बजे तक होंगे। इस कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड पहले ही जारी कर दिया गया था। कक्षा दसवीं और बारहवीं की कम्पार्टमेंट परीक्षा में शामिल हो रहे रेगुलर कैंडिडेट्स को स्कूल से एडमिट कार्ड मिल जाएगा। वहीं, प्राइवेट कैंडिडेट्स को से एडमिट कार्ड cbseit.in/cbse/web/comptt/default.aspx से डाउनलोड करना होगा।


आपको बताते चलें कि,कंपार्टमेंट परीक्षा उन छात्रों के लिए फिर से परीक्षा में बैठने का एक अवसर है जो सीबीएसई 10वीं परिणाम 2023 में एक या अधिक विषयों में फेल हो गए हैं। सीबीएसई भारत के स्कूलों में कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए प्रति विषय 300 रूपए, नेपाल के स्कूलों में 1,000 रूपए प्रति विषय और भारत के बाहर के स्कूलों में 2,000 रूपए प्रति विषय शुल्क लेता है।