ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
27-Jun-2022 03:28 PM
BIHAR: बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने साल 2014 में आयोजित परीक्षा का परिणाम आठ साल बाद जारी कर दिया है. इससे हजारों छात्र- छात्राओं का आठ साल से चला आ रहा वनवास समाप्त हो गया है. बीएसएससी द्वारा कुल 11329 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है. नतीजों की घोषणा बीएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर की गई है. परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
बताया जा रहा है पिछले आठ साल से परिणाम का इंतजार कर रहे छात्र 28 जून 2022 को आंदोलन करने वाले थे. इस बहाली को पूरा करवाने के लिए शुरूआत से ही अभ्यर्थियों के लिए आवाज बुलंद कर रहे थे. इसके लिए छात्रों ने कई आन्दोलन भी किये थे. लेकिन 28 जून के आन्दोलन से एक दिन पहले ही बीएसएससी ने परिणाम की घोषणा कर दी. बीएसएससी द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार इस परीक्षा में कुल 11329 उम्मीदवार पास हुए हैं. सफल उम्मीदवारों को काउंसलिंग के लिए बुलाया जाएगा.
बता दें कि बीएसएससी ने 14410 अभ्यार्थियों को काउंसिलिंग के लिए आमंत्रित किया था. जिनकी काउंसिलिंग 15 दिसंबर 2021 से 25 दिसंबर 2021 तक आयोजित की गयी थी. काउंसिलिंग के बाद मेधाक्रमांक और पद प्राथमिकता विकल्प के आधार पर कुल 11329 अभ्यार्थियों को चयनित किया गया है. चयनित अभ्यार्थियों की सूची आयोग के वेबसाइट घोषित किया गया है. काउंसिलिंग के लिए आमंत्रित सभी 14410 अभ्यार्थियों के स्कोरकार्ड को शीघ्र ही आने की सम्भावना है.