ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
10-Jun-2022 02:08 PM
वैसे युवा जो भारतीय सेना में नौकरी करना चाहते है उनके लिए एक अच्छा मौका है. बता दे कि रक्षा मंत्रालय ने भारतीय सेना से जुडी 174 पदों पर भर्ती निकाली है। इस आवेदन को वैसे युवा भर सकते है जिन्होंने अपनी 10वीं और ग्रेजुएट की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर ली हो. इन खाली पदों पर आवेदन के लिए प्रक्रिया शुरु कर दी गयी है. वैसे उम्मीदवार जो इन पदों को भरने के लिए इच्छुक है और साथ ही योग्य भी है, वो प्रकाशित नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें और आवेदन करने के लिए उम्मीदवार रक्षा मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट https://www.mod.gov.in/ पर जा कर आवेदन कर सकते हैं.
अगर पदों के विवरण की बात की जाए तो, भारतीय सेना में नौकरी के लिए रक्षा मंत्रालय ने सामग्री सहायक, लोअर डिवीजन क्लर्क (एलडीसी), फायरमैन, व्यापारी दोस्त, एमटीएस (माली), एमटीएस (मैसेंजर), ड्राफ्ट्समैन जैसे पदों पर भर्ती निकाली है.
बता दे कि, वैसे उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन करन चाहते है, उन उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं, 12वीं स्नातक आदि की डिग्री होना अनिवार्य है. वही इन उम्मीदवारों की इन पदों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष होनी चाहिए और अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष होनी चाहिए.
वैसे उम्मीदवार जो इच्छुक और योग्य है इन पदों पर आवेदन करने के लिए, वे उम्मीदवार रक्षा मंत्रालय के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्रकाशित नोटिफिकेशन को अच्छी तरीके से पढ़ते हुए अपनी आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते है.
रक्षा मंत्रालय ने इन पदों पर भर्ती करने की अंतिम तिथि 17 जून 2022 को निर्धारित की है. उसके बाद इस भर्ती की आवेदन की प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी। इन पदों में चयन होने वाले युवाओं के लिए वेतन 18000 - 29200 रु प्रतिमाह निर्धारित किया गया है.