भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. समस्तीपुर में दर्दनाक हादसा: करेह नदी में डूबने से 3 सगे भाइयों की मौत बिहार में लगातार सामने आ रहा टावर पर चढ़ने का मामला, इस बार प्रेमी से शादी की जिद्द में बिजली के हाई टेंशन पर चढ़ गई लड़की बिहार में बनेगी वर्ल्ड क्लास एजुकेशन सिटी, ग्लोबल मॉडल पर होगा निर्माण; DPR तैयार बिहार में बनेगी वर्ल्ड क्लास एजुकेशन सिटी, ग्लोबल मॉडल पर होगा निर्माण; DPR तैयार चाय-नाश्ते की बचत से बनाइए सोने का खजाना… ‘डिजिटल गोल्ड’ का ऐसा मैजिक, जानकर रह जाएंगे हैरान! Bihar Ias Training: 19 जिलों के DM समेत 38 IAS अफसर जा रहे ट्रेनिंग में..25 दिनों के लिए नए अधिकारियों को मिलेगा प्रभार, पूरी लिस्ट देखें....
08-Jan-2022 01:20 PM
DESK : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों के लिए खुशखबरी है. कई सरकारी विभागों में नियुक्ति निकाली गई हैं. बता दें रेलवे, पुलिस, डाक विभाग में भर्तियां जारी हैं जबकि भारतीय सेना, कोस्ट गार्ड समेत अन्य विभागों में भी भर्ती के लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं.
ग्रुप सी के पदों के लिए निकली भर्ती
दक्षिण मध्य रेलवे ने स्पोर्ट्स कोटा के तहत ग्रुप सी पदों पर स्पोर्ट्स पर्सन के लिए आवेदन लिया जा रहा है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार दक्षिण मध्य रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट scr.indianrailways.gov.in के जरिए से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तारीख 17 जनवरी 2022 है.
सब इंस्पेक्टर के पदों पर हो रही है भर्ती
ऑफिस ऑफ द चेयरमैन, स्टेट लेवल पुलिस रिक्रूटमेंट बोर्ड, असम ने सब इंस्पेक्टर पोस्ट के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इसके अनुसार रिक्त पदों की कुल संख्या 306 है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों पर 09 जनवरी 2022 तक ऑफिशियल वेबसाइट police.assam.gov.in पर अप्लाई कर सकते हैं.
DSSSB ने निकाली भर्ती
दिल्ली सबॉर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन बोर्ड यानि DSSSB ने असिस्टेंट इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. जो इसके लिये आवेदन करना चाहते है तो आधिकारिक वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. यह प्रक्रिया 10 जनवरी 2022 से शुरू की जाएगी. अप्लाई करने की आखिरी तारीख 9 फरवरी 2022 है. इसमें 161 पदों के लिए फॉर्म भरा जाएगा.