बिहार के सरकारी विद्यालय में रहस्यमयी मौत… रात में सोई छात्रा सुबह मिली मृत, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए संगीन आरोप सूद के लिए बहू और पोतों ने किया रिश्तों का कत्ल, पीट-पीटकर कर दी बूढ़ी दादी की हत्या कौन हैं IAS कल्पना रावत? जिन्होंने बिना कोचिंग पढ़े क्रैक की UPSC की परीक्षा, अफसर पति बने मार्गदर्शक कौन हैं IAS कल्पना रावत? जिन्होंने बिना कोचिंग पढ़े क्रैक की UPSC की परीक्षा, अफसर पति बने मार्गदर्शक बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शव बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शव श्रेया घोषाल ने खरीदा 30 करोड़ का लग्जरी अपार्टमेंट, जानिये क्या है इस घर की खासियत? ‘प्यार सबकुछ नहीं… आत्म-सम्मान पहले’—अफेयर की चर्चाओं के बीच Trisha का क्रिप्टिक पोस्ट, थलपति विजय संग रिश्तों पर फिर अटकलें तेज Patna news : पटना में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, 2 लोग घायल, इलाके में तनाव जारी; पुलिस और FSL टीम जांच में जुटी दरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंग
20-Aug-2020 02:07 PM
PATNA : कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से बचने के लिए सरकार की ओर से तमाम उपाए किये जा रहे है. कोरोना महामारी की रोकथाम को लेकर लागू लॉकडाउन के बाद देश भर में अनलॉक की स्थिति है. इसके बावजूद भी कई राज्य सरकारों को ओर से प्रदेशों में आंशिक रूप से लॉकडाउन को लगाया गया है. इस बीच एक राज्य में 1 सितंबर से स्कूल-कॉलेज को खोलने का बड़ा फैसला ले लिया गया है. शिक्षा मंत्री की ओर से आधिकारिक तौर पर इसका एलान भी कर दिया गया है.
जब से देश में कोरोना को लेकर लॉकडाउन लगाया गया था, तब से लेकर अब तक स्कूल और कॉलेज को बंद ही रखा गया है. सिनेमा हॉल और कई ऐसी संस्थानों को बंद रखा गया है, जहां लोगों की भीड़ जमा होने की संभावना है. लेकिन इसी बीच असम सरकार की ओर से एक बड़ा फैसला लिया गया है. असम सरकार ने स्कूल-कॉलेज खोलने का फैसला कर लिया है. राज्य सरकार द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, यहां 1 सितंबर से स्कूल और कॉलेज खुलने जा रहे हैं.
असम के शिक्षा मंत्री हिमांत विश्व शर्मा ने इस संबंध में जानकारी दी है. शिक्षा मंत्री ने बताया असम के सभी शैक्षणिक संस्थानों के शिक्षकों और कर्मचारियों को कोविड-19 टेस्ट कराना अनिवार्य होगा. जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आएगी, उन्हें 1 सितंबर से स्कूल या कॉलेज ज्वाइन करना होगा. शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए यह अनिवार्य कोविड टेस्टिंग 21 अगस्त से शुरू होगी.
शिक्षा मंत्री हिमांत विश्व शर्मा ने आगे बताया कि 'हम केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा स्कूल खोलने के आदेश इंतजार करेंगे. उसके 24 घंटे के अंदर स्कूल-कॉलेज खोले जाने को लेकर स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) जारी कर दिया जाएगा. जो कर्मचारी लॉकडाउन के कारण अपने घर चले गए हैं, उन्हें वापस आना होगा और अगले आदेश तक अपने-अपने कार्य जिले या शहर में ही रहना होगा. समय पर उपस्थित न होने पर उनकी सैलरी काट ली जाएगी.'