ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र

Home / business / उज्ज्वला योजना का लाभ उठाने के लिए ऐसे कराएं रजिस्ट्रेशन, फ्री में ...

उज्ज्वला योजना का लाभ उठाने के लिए ऐसे कराएं रजिस्ट्रेशन, फ्री में मिलेगा रसोई गैस सिलेंडर

11-Jul-2020 11:55 AM

Desk :  कोरोना संकट में गरीबों को राहत देने के लिए मोदी सरकार ने कई योजनाओं की अवधि को बढ़ाकर नवम्बर तक कर दिया है. इसी क्रम में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गरीबों को मुफ्त में मिलने वाली रसोई गैस सिलेंडर की योजना को तीन महीने केलिए और बढ़ा दिया है. इस योजना के तहत जिन्होंने तीसरा सिलेंडर अब तक नहीं लिया है, वह सितंबर तक इसे मुफ्त में ले सकते हैं. BPL परिवार को इस योजना से बहुत लाभ मिला है.    

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत BPL परिवार की कोई भी महिला आवेदन कर सकती है. उज्ज्वला योजना के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना बेहद आसान है. इस योजना से जुडी विस्तृत जानकारी आपको आधिकारिक वेबसाइट pmujjwalayojana.com पर मिल जाएगी. इस योजना की शुरुआत 1 मई 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया था.     

ऐसे कर सकते हैं अप्लाई

इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको एक आवेदन पत्र भरकर नजदीकी एलपीजी वितरक के पास जमा करवाना होगा. आवेदन परिवार की महिला के नाम होना जरुरी है. आवेदन पत्र के साथ अपना पूरा पता, जनधन बैंक खाता और परिवार के सभी सदस्यों का आधार नंबर भी देना होगा. इस आवेदन की स्वीकृति के बाद देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां योग्य लाभार्थी को एलपीजी कनेक्शन जारी कर देगी. अगर कोई उपभोक्ता ईएमआई पर gas सिलेंडर लेना चाहता है तो ये सुविधा भी मौजूद है.    

दरअसल, जब आप उज्ज्वला योजना के तहत एलपीजी कनेक्शन लेते हैं तो इस का खर्च 3,200 रुपए लगता है. इसमें से1,600 रुपए की सब्सिडी सीधे तौर पर सरकार की ओर से दी जाती है और बाकी 1,600 रुपए की रकम तेल कंपनियां देती हैं, लेकिन ग्राहकों को EMI के रूप में ये 1,600 रुपए की राशि तेल कंपनियों को वापस चुकानी होती है.