Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी
19-Sep-2025 01:52 PM
By First Bihar
Aadhaar Update: Aadhaar आज भारत में हर नागरिक की डिजिटल पहचान बन चुका है। बैंक अकाउंट खोलने से लेकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने तक, हर जगह Aadhaar की जरूरत पड़ती है। अब तक अगर Aadhaar में कोई भी डिटेल बदलनी होती थी जैसे जन्मतिथि, पता या मोबाइल नंबर तो लोगों को आधार केंद्र जाना पड़ता था, लाइन में लगना पड़ता था और हफ्तों तक इंतजार करना पड़ता था। लेकिन अब UIDAI (Unique Identification Authority of India) इस परेशानी को खत्म करने की तैयारी में है।
UIDAI जल्द ही e-Aadhaar App लॉन्च करने जा रहा है, जो पूरी तरह डिजिटल प्लेटफॉर्म होगा। इस ऐप के आने के बाद नागरिक अपने Aadhaar की अहम जानकारियों को घर बैठे और तुरंत अपडेट कर सकेंगे।रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐप में शुरुआत में तीन मुख्य डिटेल्स Date of Birth, Address और Phone Number को अपडेट करने की सुविधा मिलेगी। इस कदम से न सिर्फ आधार धारकों को सुविधा होगी बल्कि Aadhaar से जुड़ी अपडेट प्रोसेस और भी ट्रांसपेरेंट और सुरक्षित हो जाएगी। आइए जानते हैं e-Aadhaar App के संभावित फीचर्स और इसके फायदे।e-Aadhaar App क्या होगा?
e-Aadhaar App UIDAI का नया डिजिटल इनिशिएटिव होगा जिसे Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराया जाएगा। ऐप का उद्देश्य Aadhaar अपडेट को आसान, सुरक्षित और तेज़ बनाना है। e-Aadhaar App से कौन-कौन सी डिटेल्स अपडेट होंगी?
बता दें कि लॉन्च के समय इस ऐप से Aadhaar में तीन अहम जानकारियां अपडेट करने की सुविधा मिलेगी, जिसमें जन्मतिथि (Date of Birth) पता (Address) मोबाइल नंबर (Phone Number) आगे चलकर UIDAI और भी ऑप्शन जैसे ईमेल आईडी या फोटो अपडेट करने की सुविधा भी जोड़ सकता है। e-Aadhaar App के आने के बाद समय की बचत होगी सेंटर पर जाने की जरूरत खत्म होगी। सबकुछ मोबाइल ऐप से किया जा सकेगा। अपडेट मिनटों में संभव होगा। UIDAI का ऑफिशियल प्लेटफॉर्म होने से डाटा सुरक्षित रहेगा।