ब्रेकिंग न्यूज़

Amazon Parcel Scam : Amazon पार्सल में शराब का खेल! मछली दाना के नाम पर 314 लीटर तस्करी का खुलासा; पढ़िए पूरी खबर Bihar Accident : शराब लदी कार का कहर! दुकान खोल रहे बुजुर्ग को रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी

Home / business / आम आदमी को महंगाई का एक और झटका.. तेल, दाल और ईंधन के...

आम आदमी को महंगाई का एक और झटका.. तेल, दाल और ईंधन के बाद अब देश में दवाएं भी महंगी

26-Mar-2022 07:37 AM

DESK : आम आदमी को महंगाई का एक और झटका लगने वाला है. तेल, दाल और ईंधन के बाद अब देश में दवाएं भी महंगी होने जा रही हैं. अब बुखार, संक्रमण, हृदय रोग, हाई ब्लड प्रेशर, त्वचा रोग और एनीमिया के इलाज के लिए इस्तेमाल की जाने वाली दवाओं की कीमतों में बढ़ोतरी हो जाएगी. इसमें पैरासिटामोल, फेनोबार्बिटोन, फिनाइटोइन  सोडियम, एजिथ्रोमाइसिन, सिप्रोफ्लोक्सासिन हाइड्रोक्लोराइड और मेट्रोनिडाजोल जैसी दवाएं शामिल हैं. कोविड-19 रोगियों के इलाज के लिए इस्तेमाल की जाने वाली कुछ दवाएं और स्टेरॉयड भी सूची में शामिल हैं. 


दवा मूल्य नियामक एनपीपीए ने मूल्य नियंत्रण के तहत आने वाली जरूरी या अनुसूचित दवाओं की कीमतों में अधिकतम 10.7% की बढ़ोतरी की शुक्रवार को अनुमति दे दी. इससे जरूरी दवाओं की राष्ट्रीय सूची के तहत 800 से अधिक दवाओं की कीमत अप्रैल से बढ़ जाएगी.


मूल्य नियंत्रण के तहत आने वाली इन जरूरी दवाओं की कुल फार्मा बाजार में लगभग 16% हिस्सेदारी है. नेशनल फार्मास्युटिकल्स प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने शुक्रवार को जारी नोटिस में कहा, यह बढ़ोतरी थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) के अनुरूप है. आर्थिक सलाहकार, वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के कार्यालय के डब्ल्यूपीआई आंकड़ों के मुताबिक कैलेंडर वर्ष 2021 के दौरान 2020 के मुकाबले डब्ल्यूपीआई 10.76607% बढ़ा है.


भारत की आवश्यक दवाओं की राष्ट्रीय सूची में आने वाली दवाइयों की सालाना बढ़ोतरी थोक मूल्य सूचकांक के आधार पर होती है. इन आवश्यक दवाइयों को खुदरा बिक्री के अलावा सरकार के कई स्वास्थ्य कार्यक्रमों और सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में इस्तेमाल किया जाता है. 1 अप्रैल 2022 से दवाओं की कीमतों में इजाफा देखने को मिलने लगेगा. 


इससे पहले 7 मार्च को सरकार ने बताया कि पिछले महीने यानी फरवरी में थोक महंगाई दर 13.11 फीसदी पर रही. इस तरह फरवरी, 2022 में लगातार 11वें महीने थोक महंगाई दर दोहरे अंकों में रही. जनवरी में थोक महंगाई दर 12.96 फीसदी और दिसंबर 2021 में 13.56 फीसदी पर रही थी.