Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी
11-Apr-2025 01:20 PM
By First Bihar
Tech News: OPPO K13 5G स्मार्टफोन भारत में जल्द ही लॉन्च होने वाला है। अब ओप्पो अपने अपकमिंग फोन को टीज करना शुरू कर दिया है। बता दें कि, कंपनी के K-सीरीज का यह स्मार्टफोन ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म ई-कॉमर्स वेबसाईट फ्लिपकार्ट(Flipkart) पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। ओप्पो के इस अपकमिंग फोन की स्पेसिफिकेशन्स और डिजाइन को लेकर फिलहाल कंपनी ने कुछ भी ऑफिशियल तौर पर जानकारी नहीं दिया है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके मुख्य फीचर्स के बारे में सूचना सामने आ चुकी है।
मुख्य फीचर्स
प्रोसेसर: OPPO K13 5G में MediaTek Dimensity 8400 चिपसेट होगा, जो उच्च प्रदर्शन और बेहतर 5G कनेक्टिविटी प्रदान करेगा।
डिस्प्ले: इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.67-इंच FHD+ पैनल होगा, जो एक स्मूद और स्पष्ट विजुअल अनुभव सुनिश्चित करेगा।
कैमरा: फोटोग्राफी के लिए, फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का सेकेंडरी कैमरा होगा। सेल्फी के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा उपलब्ध होगा।
बैटरी: OPPO K13 5G में 7,000mAh की बड़ी बैटरी होगी, जो लंबे समय तक बैटरी जीवन प्रदान करेगी। साथ ही, इसमें 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट होगा, जिससे तेजी से चार्जिंग संभव होगी।
वहीं, 91Mobiles की रिपोर्ट के मुताबिक, OPPO K13 5G स्मार्टफोन पिछले साल लॉन्च हुए OPPO K12 का सक्सेसर होगा। इस फोन को Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर और 5,500mAh बैटरी के साथ 100W फास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च किया गया था। अब कंपनी अपकमिंग K13 स्मार्टफोन को कई अहम अपग्रेड के साथ मार्केट में उतारेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओप्पो का यह फोन MediaTek Dimensity 8400 चिपसेट के साथ आ सकता है। इस फोन की पैकिंग ओप्पो के दूसरे फोन जैसे ही है, जिसके ऊपर कंपनी की ब्रांडिंग दी गई है। इसके साथ ही फोन कलर ऑप्शन को लेकर भी जानकारी नहीं आई है।
OPPO के अपकमिंग स्मार्टफोन की कीमत को लेकर कुछ भी ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल, उम्मीद जताई जा रही है कि अपकमिंग OPPO K13 5G स्मार्टफोन को 20 हजार रुपये से कम कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। बता दें कि, OPPO K12x स्मार्टफोन के बेस वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये है। इसके साथ ही टॉप वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये है।