लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी
23-Jan-2026 09:54 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: बिहार सरकार के गन्ना उद्योग विभाग ने गुड़ उत्पादन इकाइयों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब किसान और निवेशक 25 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं। राज्य सरकार पहले से ही गन्ना की खेती और चीनी उद्योग को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चला रही है।
किसानों को गन्ना उत्पादन के लिए अनुदान दिया जा रहा है और अब गुड़ उद्योग को प्रोत्साहित करने के लिए बिहार राज्य गुड़ उद्योग प्रोत्साहन योजना लागू की गई है। इस योजना के तहत गुड़ उत्पादन इकाई लगाने पर सरकार 6 लाख रुपये से लेकर 1 करोड़ रुपये तक का अनुदान दे रही है। अनुदान इकाई की पेराई क्षमता पर निर्भर करेगा। कम क्षमता वाली इकाइयों को कम और अधिक क्षमता वाली इकाइयों को अधिक राशि दी जाएगी।
गन्ना उद्योग विभाग के अनुसार 5 से 20 टन प्रतिदिन क्षमता वाली इकाई को अधिकतम 6 लाख रुपये, 21 से 40 टन क्षमता वाली इकाई को 15 लाख रुपये, 41 से 60 टन क्षमता वाली इकाई को 45 लाख रुपये और 60 टन से अधिक क्षमता वाली इकाई को 1 करोड़ रुपये तक का अनुदान दिया जाएगा।
किसान और निवेशक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट ccs.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सरकार का मानना है कि इस योजना से किसानों की आमदनी बढ़ेगी और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।