Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी
10-Oct-2025 12:30 PM
By First Bihar
SBI Bank: अगर आप SBI के ग्राहक हैं और रोज़ YONO ऐप या UPI से पैसे भेजते या ट्रांजैक्शन करते हैं, तो आपके लिए ये खबर बहुत जरूरी है। दरअसल, बैंक ने अपनी कुछ सेवाओं से जुड़ी नई जानकारी या बदलाव (अपडेट) जारी किया है। यह अपडेट जान लेना जरूरी है ताकि आप आगे किसी परेशानी या रुकावट से बच सकें। जाने पूरी अपडेट...
अगर आप SBI के ग्राहक हैं और ऑनलाइन बैंकिंग या UPI का इस्तेमाल करते हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बहुत जरूरी है। SBI ने बताया है कि 11 अक्टूबर की रात कुछ समय के लिए बैंक की डिजिटल सेवाएं बंद रहेंगी।
क्यों बंद रहेंगी सेवाएं?
बैंक ने कहा है कि यह कोई खराबी नहीं है, बल्कि सिस्टम को अपग्रेड करने के लिए जरूरी मेंटेनेंस किया जा रहा है, ताकि आने वाले समय में ग्राहक को और बेहतर सेवाएं मिल सकें।
कौन-कौन सी सेवाएं बंद रहेंगी और कब?
11 अक्टूबर की रात 1:10 बजे से 2:10 बजे तक (1 घंटे के लिए) ये सेवाएं बंद रहेंगी:
YONO ऐप
UPI (पैसे भेजना/लेना)
इंटरनेट बैंकिंग
NEFT, RTGS और IMPS ट्रांजैक्शन
ग्राहक क्या करें?
अगर आपको पैसे भेजने, बिल भरने या ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करना है, तो यह काम 11 अक्टूबर की रात 1 बजे से पहले निपटा लें।
इस दौरान ATM का उपयोग किया जा सकता है।
UPI Lite चालू रहेगा, जिससे आप छोटे-छोटे ट्रांजैक्शन कर पाएंगे।
जरूरत हो तो थोड़ा कैश अपने पास रखें, ताकि परेशानी न हो।
अगर आपका किसी और बैंक में अकाउंट है, तो आप उसकी सेवाएं इस्तेमाल कर सकते हैं।
SBI ने सोशल मीडिया पर यह सूचना दी है और ग्राहकों से सहयोग की अपील की है।