ब्रेकिंग न्यूज़

बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम चाचा ने 2 भाइयों और 1 बहन की गला काटकर की हत्या, खुद भी हुआ घायल, गांव में मातम पसरा Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा प्लान! अब छोटे प्लॉट पर भी बनेंगे लग्जरी हाई-राइज फ्लैट्स; जानिए क्या है पूरा प्लान Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग Bihar News : बिहार के छात्रों की लगी लॉटरी! अब हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये; छात्रों में खुशी की लहर 'यह नशा बड़ी बुरी बला है!' बच्चों को नेपाल घुमाने गए गुरुजी, अब घर नहीं बल्कि पहुँचे हवालात; जानिए वजह

Home / business / SBI का बड़ा झटका, साथ ही किये 5 नए बदलाव , पढ़िए यहां...

SBI का बड़ा झटका, साथ ही किये 5 नए बदलाव , पढ़िए यहां...

11-Mar-2020 08:23 PM

DESK: पहले यस बैंक ने अपने ग्राहकों को बहुत बड़ा झटका दिया अब होली के दिन देश की सबसे बड़ी बैंक SBI ने भी अपने ग्राहकों के साथ बेवफाई की है. जी हाँ आप सही सुन रहे है बैंक ने एक बार फिर फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दर पर कैंची चला दी है. ब्याज दर में जो कटौती की गई है, वह 10 मार्च से ग्राहकों के डिपॉजिट पर लागू हो गया है.दरअसल, महीनेभर के भीतर भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर ब्याज दर फिर घटा दी है. बैंक ने 45 दिनों तक की अवधि वाली शॉर्ट टर्म एफडी पर ब्याज में आधी फीसदी यानी 0.50% की कटौती कर दी है.


साथ ही साथ SBI ने 5 नए बदलाव भी किये है क्या है ये पांच नए बदलाव आइये जानते है... 


1. SBI के नए बदलाव के तहत सेविंग अकाउंट होल्‍डर्स को मिनिमम बैलेंस चार्ज नहीं देना पड़ेगा. अब बैंक के ग्राहक अपने अकाउंट में अपने हिसाब से बैलेंस रख सकेंगे. बैंक की ओर से इस पर किसी भी तरह का चार्ज नहीं लिया जाएगा.अगर आपने इसे मेंटेन नहीं किया तो बैंक की ओर से 5 रुपये से 15 रुपये तक की पेनाल्‍टी ली जाती है. 



2. SBI ने सभी सेविंग्स अकाउंट पर ब्‍याज के दर को घटाकर अब 3 फीसदी कर दिया है. अब तक ग्राहकों को सेविंग्स अकाउंट में 1 लाख रुपये से कम रखने पर सालाना 3.25 फीसदी का ब्याज मिलता था. जबकि 1 लाख रुपये से ज्यादा रखने पर सिर्फ 3 फीसदी ब्‍याज मिलता था.



3. इसके अलावा एसबीआई ने SMS पर लगने वाला चार्ज भी हटा दिया है.अकाउंट से पैसे कटने या पैसे जमा करने पर SBI के ग्राहकों को जो SMS आते हैं, बैंक उस पर हर तिमाही में शुल्क वसूलता था. लेकिन अब ग्राहकों को ये चार्ज नहीं देना होगा.


4. एसबीआई ने अलग-अलग मैच्‍योरिटी अवधि के लिए रिटेल फिक्स्ड डिपॉजिट यानि 2 करोड़ रुपये से कम पर ब्याज दरों में 0.50 फीसदी तक की कटौती की है. सात दिन से 45 दिन में मैच्‍योर होने वाले फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दर अब 4 फीसदी होगी, जो पहले 4.50 फीसदी थी. व



5 . इसके अलावा SBI ने मार्जिनल कॉस्‍ट ऑफ फंड लेंडिंग रेट MCLR  में कटौती की है. इसके कम होने से नए पर्सनल-होम या अन्‍य तरह के लोन सस्‍ते हो जाएंगे. बता दें कि एसबीआई ने एक साल की एमसीएलआर 0.10 फीसदी घटाकर 7.75 फीसदी कर दी है, जो पहले 7.85 फीसदी थी.