ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल

Home / business / सस्ते घर खरीदने का सुनहरा मौका, सिर्फ 4.5 लाख में मिल रहे फ्लैट

सस्ते घर खरीदने का सुनहरा मौका, सिर्फ 4.5 लाख में मिल रहे फ्लैट

17-Aug-2021 04:54 PM

DESK : अगर आप भी कम रुपये में घर खरीदना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए है. सरकार अब खरीददारों को प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत सात लाख के फ्लैट पर 2.50 लाख रुपये की सब्सिडी देगी. यह योजना गुरुग्राम में घर लेने वालों के लिए है. इसको लेकर 17 से 20 अगस्त तक दो जगहों पर पंजीकरण के लिए कैंप लगेगा. 


इस योजना के तहत आवेदक का नाम केंद्र सरकार की ओर से स्वीकृत अफोर्डेबल हाउसिंग पॉलिसी के तहत तैयार की गई डीपीआर की लाभार्थी सूची में होना जरूरी है. जिन लोगों के नाम लिस्ट में नहीं होंगे उन्हें यह फ्लैट नहीं मिलेगा.  


नगर निगम गुरुग्राम के डिप्टी म्युनिसिपल कमिश्नर विजयपाल यादव ने बताया कि हाउसिंग बोर्ड हरियाणा तथा नगर निगम द्वारा पंजीकरण के लिए 17 से 20 अगस्त तक सेक्टर-67 स्थित अंसल एसेंसिया तथा सेक्टर-73 स्थित डीएलएफ होम्स अलमेडा में विशेष कैंप लगाया जाएगा. इस योजना के तहत गुरुग्राम के सेक्टर-67, 73, 84 तथा 85 में 25.5 वर्ग मीटर कारपेट एरिया के निर्मित मकान पाने का मौका पात्र व्यक्तियों को दिया गया है. 


रजिस्ट्रेशन कैंप में लाभार्थी को आधार कार्ड, बैंक पासबुक और निवास सत्यापन प्रमाण पत्र लाना जरूरी है. योजना के तहत मिलने वाले फ्लैट की अनुमानित लागत करीब सात लाख रुपये है. योजना के अंतर्गत इसमें 2.50 लाख रुपये की सब्सिडी दी जाएगी. इससे लाभार्थी को यह फ्लैट 4.50 लाख रुपये में मिलेगा. उन्होंने कहा कि फ्लैट के लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क 70 हजार रुपये तय किया गया है.