Rule Change From 1st July: जुलाई महीने की शुरुआत के साथ ही देश में कई बड़े बदलाव लागू होने जा रहे हैं. 1 जुलाई 2026 से ऐसे कई नियम बदलेंगे जिनका सीधा असर आम लोगों की जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ेगा. इनमें रसोई गैस सिलेंडर की कीमत, आधार अपडेट, इलेक्ट्रिक वाहन पॉलिसी, क्रेडिट कार्ड और बैंक छुट्टियों से जुड़े बदलाव शामिल हैं.


आइए जानते हैं 1 जुलाई से लागू होने वाले इन 7 बड़े बदलावों के बारे में.


LPG सिलेंडर की कीमत और कनेक्शन से जुड़े नियमों में बदलाव

हर महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियां एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव करती हैं. ऐसे में 1 जुलाई को भी घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में संशोधन किया जा सकता है.


इसके अलावा एलपीजी कनेक्शन धारकों के लिए ई-केवाईसी भी जरूरी किया गया है. जिन लोगों ने अभी तक अपनी जानकारी अपडेट नहीं कराई है, उन्हें परेशानी हो सकती है. समय पर ई-केवाईसी नहीं कराने पर कनेक्शन पर असर पड़ सकता है.


वहीं गैस सिलेंडर की दोबारा बुकिंग को लेकर भी नियमों में बदलाव की उम्मीद जताई जा रही है. मौजूदा व्यवस्था में शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों के ग्राहकों के लिए बुकिंग अंतर तय है.


हवाई यात्रा पर असर डाल सकता है ATF का नया रेट

1 जुलाई से तेल कंपनियां एयर टर्बाइन फ्यूल यानी ATF की कीमतों में भी बदलाव कर सकती हैं. ATF महंगा होने पर इसका असर हवाई यात्रा के किराए पर पड़ सकता है, जबकि कीमतों में कमी आने पर यात्रियों को राहत मिल सकती है.


आधार कार्ड में ईमेल अपडेट अब होगा फ्री

आधार कार्ड धारकों के लिए जुलाई का महीना राहत लेकर आया है. UIDAI की ओर से आधार में ईमेल आईडी अपडेट करने की सुविधा फ्री की जा रही है.


पहले इस काम के लिए शुल्क देना पड़ता था, लेकिन अब कुछ समय के लिए आधार यूजर्स बिना फीस के अपनी ईमेल जानकारी अपडेट कर सकेंगे.


दिल्ली में लागू होगी नई EV पॉलिसी

दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए नई EV Policy लागू की जाएगी. इस नीति के तहत इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल को बढ़ाने और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत करने पर जोर दिया जाएगा.


सरकार का लक्ष्य आने वाले वर्षों में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देना है. नई पॉलिसी के तहत इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर कई तरह की सुविधाएं दी जाएंगी.


कार खरीदना हो सकता है महंगा

अगर आप नई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं तो जुलाई से आपकी जेब पर असर पड़ सकता है. कुछ ऑटो कंपनियां अपने वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी करने जा रही हैं.


किआ समेत कई कंपनियां कारों के दाम बढ़ाने की तैयारी में हैं. इसका असर पेट्रोल-डीजल कारों के साथ कुछ इलेक्ट्रिक मॉडल्स पर भी पड़ सकता है.


HDFC क्रेडिट कार्ड नियमों में बदलाव

HDFC बैंक के कुछ क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए भी नया नियम लागू होगा. रेगैलिया गोल्ड क्रेडिट कार्ड धारकों को एयरपोर्ट लाउंज की फ्री सुविधा जारी रखने के लिए एक तय सीमा तक खर्च करना जरूरी होगा.


अब ग्राहकों को इस सुविधा का फायदा लेने के लिए पिछली तिमाही में न्यूनतम खर्च पूरा करना होगा.


जुलाई में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक

अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें. जुलाई 2026 में अलग-अलग राज्यों में त्योहारों और साप्ताहिक छुट्टियों को मिलाकर बैंक करीब 12 दिन बंद रहेंगे.