अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
29-Nov-2019 03:57 PM
DESK : एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है. जिसने सबको हैरान कर दिया है. दरअसल एक रिक्शे पर महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी का लोगो लगी हुई एक फोटो ट्विटर पर शेयर की गई. सड़क पर महिंद्रा कंपनी का लोगो लगा रिक्शा देखकर चेयरमैन आनंद महिंद्रा इतने खुश हो गए कि उन्होंने रिक्शेवाले को नया अपग्रेडेड वाहन देने का घोषणा कर दी. जिसके कारण रिक्शेवाले की लाइफ अब चमकने वाली है.
सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाले महिंद्रा कंपनी के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने ट्वीट कर इसकी घोषणा की है. ट्विटर यूजर नीरज प्रताप सिंह के एक ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने रिक्शेवाले को खुशखबरी दी. उन्होंने लिखा कि 'मैं हैरान हूं, क्योंकि अगर रिक्शा चालक हमारे ब्रांड को आकांक्षा के रूप में देखता है, तब हम उसे गतिशीलता के नए और उन्नत रूप प्रदान करेंगे' यानी कि आनंद महिंद्रा रिक्शेवाले को नई गाड़ी देंगे.
आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. ट्विटर पर उनके 7.3 मिलियन फॉलोवर्स हियँ. खुद महिंद्रा 229 लोगों को फॉलो करते हैं. जिसमें पीएम मोदी, राहुल गांधी और डोनाल्ड ट्रंप जैसे कई बड़े नाम शामिल हैं. वह लगातार वीडियो और फोटोज को शेयर करते रहते हैं. बहरहाल, अब रिक्शेवाले को एक नई गाड़ी मिलने वाली है. अपने रिक्शे पर महिंद्रा कंपनी का लोगो लगाने से मानिये रिक्शेवाले की लॉटरी लग गई.