अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
25-Mar-2020 08:42 PM
DESK : पूरे इंडिया में लॉकडाउन होने के बाद लोगों की दिक्कतें थोड़ी-बहुत बढ़ गई हैं. लेकिन कोरोना से लड़ाई का यही एकमात्र साधन है. घर में रहने वाले व्यक्ति ही आज सबसे ज्यादा सुरक्षित हैं. जो लोग घर में हैं, जो किसी भी व्यक्ति के संपर्क में नहीं आ रहे हैं. ऐसे व्यक्ति कोरोना के संक्रमण से पूरी तरह सुरक्षित हैं. बिहार में भी लोगों को अपने-अपने घरों में रहने के लिए सरकार आह्वान कर रही है. राज्य सरकार के अधिकारी जिले और ग्रामीण स्तर तक घर में रहने की अपील कर रहे हैं. इसी कड़ी में लॉकडाउन की स्थिति देखते हुए रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने एक बहुत बड़ा फैसला लिया है. कंपनी ने कहा कि कोरोना वायरस की वजह से लोग घरों से बाहर नहीं निकल पाएंगे और ऐसी स्थिति में कर्मचारियों को नकदी की किल्लत हो सकती है. इसलिए उन्हें सैलरी दो हिस्सों में दी जाएगी. जिससे उनका कैश फ्लो बना रहे और उनके पास किसी आपात स्थिति से निपटने के लिए पैसे रहेंगे. कोरोना को देखते हुए रिलायंस कंपनी ने 30 हजार से काम सैलरी वालों को 15-15 हजार कर के महीने में दो बार सैलरी देने का फैसला लिया है.
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने अपने कर्मचारियों को महीने में दो बार वेतन देने की घोषणा की है. रिलायंस इंडस्ट्रीज के वैसे कर्मी, जिनका वेतन 30 हजार से कम है. उन्हें अब महीने में एक नहीं बल्कि दो-दो बार सैलरी दी जाएगी. कोरोना वायरस की वजह से तमाम सरकारी और गैर-सरकारी कंपनियां संकट में है. इस संकट का सामना करते हुए रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने बड़ा फैसला लिया है, जो कि दूसरी कंपनियों के लिए भी एक सीख है.
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की घोषणाओं के मुताबिक जिनकी सैलरी 30 हजार रुपये से कम है उन्हें महीने में दो बार में वेतन दिया जाएगा. मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज ने एक बयान में कहा, 'हर महीने 30,000 रुपये से कम कमाने वालों के लिए, उनके कैशफ्लो को बचाने और किसी भी भारी वित्तीय बोझ को कम करने के लिए कंपनी ने उनकी सैलरी दो हिस्सों में देने का फैसला किया है,'
कंपनी ने कहा कि रिलांयस परिवार के 6 लाख सदस्य कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में पूरी तरह से तैनात हैं. गौरतलब है कि रिलायंस फाउंडेशन ने हाल में कोरोना मरीजों के इलाज के लिए मुंबई में एक 100 बेड का अस्पताल दिया है. इसके अलावा पिछले दिनों का रिलायंस का बयान आया था कि किसी किसी कॉन्ट्रेक्ट कर्मचारी को नहीं हटाया जाएगा और उन्हें पूरा वेतन मिलेगा.