अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
19-Mar-2020 03:26 PM
MUMBAI : भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए भारतीय रिज़र्व बैंक ने एक बड़ा फैसला लिया है. RBI ने अपने कर्मचारियों को घर से काम करने के लिए कहा है. केंद्रीय बैंक ने महाराष्ट्र सरकार की ओर से वायरस को रोकने के लिए पारित एक प्रशासनिक आदेश के अनुरूप यह फैसला लिया है. मुंबई, महाराष्ट्र में अपने केंद्रीय कार्यालय या मुख्यालय में काम करने वाले कर्मचारी अब अपने घर से ही काम करेंगे.
कोरोना वायरस के पॉजिटिव केस को लेकर सबसे ज्यादा महाराष्ट्र प्रभावित हुआ है. भारत में अब तक 3 लोगों की मौत हो चुकी है. जिसमें एक शख्स मुंबई का भी शामिल है. आरबीआई ने यह भी आश्वासन दिया कि वित्तीय स्थिरता के मामलों के बारे में सभी आवश्यक बैठकें हमेशा की तरह चलेंगी. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मीटिंग की जाएगी.
महाराष्ट्र में पॉजिटिव केस के मामलों की संख्या 45 को पार कर गई है. मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की सरकार ने लोगों को यथासंभव घर के अंदर रहने के लिए कहा है. नियोक्ताओं को कार्यालयों में काम करने वाले कर्मचारियों को कम करने और सामूहिक समारोहों के सभी स्थानों को बंद करने के लिए कहा है. सरकार ने राज्य भर में थर्मल स्क्रीनिंग भी शुरू की है और कंपनियों को सभी एहतियाती उपायों का पालन करने का निर्देश दिया है.
RBI के मुंबई केंद्रीय कार्यालय में काम करने वाले स्टाफ को भी घर से काम करने का निर्देश दिया है. COVID-19 के कारण देश में अस्थिरता दिखाई दे रही है. बिहार में भी सरकार ने कई बड़े कदम उठाये हैं. बाजारों में बड़ी भीड़ को कम करने के लिए शॉपिंग मॉल बंद कर दिए गए हैं. सिनेमाघरों को बंद कर दिया गया है. स्कूल, कॉलेज, पार्क और चिड़ियाघर समेत कई सार्वजनिक स्थानों को बंद किया गया है.