ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानित अब पटना में भी दिखेगी काशी जैसी भव्यता… इन घाटों पर होगी गंगा आरती, जान लीजिए पूरा शेड्यूल बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त

Home / business / RBI ने फिर से रेपो रेट में कटौती का किया एलान, EMI में...

RBI ने फिर से रेपो रेट में कटौती का किया एलान, EMI में मिलेगी राहत

22-May-2020 10:44 AM

DELHI : लॉकडाउन के बीच रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने बड़ा एलान किया है। आरबीआई ने एक बार फिर रेपो रेट में कटौती की है। आरबीआी ने 0.4 फीसदी की कटौती की है। रेपो रेट अब घट कर 4 फीसदी पर आ गया है। रेपो रेट घटाने से बैंकों को आरबीआई से कम ब्याज पर कर्ज मिल सकेंगे और इसका फायदा बैंक अपने ग्राहकों को देंगे जिसके बाद ग्राहकों की ईएमआई कम हो सकती है। 


आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने रेपो रेट कटौती का ऐलान किया है। इस कटौती के बाद आरबीआई की रेपो रेट 4.40 फीसदी से घटकर 4 फीसदी हो गई है। इससे पहले 27 मार्च को आरबीआई गवर्नर ने 0.75 फीसदी कटौती का ऐलान किया था।  इसके बार बैंकों ने लोन पर ब्‍याज दर कम कर दिया था।


शक्तिकांत दास ने कहा कि कोरोना संकटकाल से अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचा है लेकिन संयुक्त प्रयासों से इस स्थिति से देश उबर सकता है। हालांकि वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान देश की जीडीपी ग्रोथ निगेटिव रहेगी। आने वाले समय में देश में महंगाई को कम बनाए रखना एक चुनौती होगी। हालांकि साल के दूसरे हिस्से में ग्रोथ में कुछ तेजी दिख सकती है।