ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / business / प्याज पर पैनिक होने की जरूरत नहीं, घटने लगी हैं कीमतें

प्याज पर पैनिक होने की जरूरत नहीं, घटने लगी हैं कीमतें

16-Sep-2020 08:13 AM

DESK : प्याज पर पैनिक होने की जरुरत नहीं है, निर्यात पर प्रतिबंध के अगले दिन ही प्याज के भाव 500 रुपये प्रति 100 किलो तक गिर गए. देश की सबसे बड़ी प्याज मंडी नासिक के लासलगांव में मंगलवार को प्याज के भाव 500 रुपये निचे गिरकर 2400 से 2500 पर पहुंच गए. सोमवार को रेट 3 हजार के करीब था.

वहीं उत्तर भारत की सबसे बड़ी मंडी दिल्ली की आजादपुर मंडी में भी प्याज के दाम 200 रुपये प्रति क्विंटल तक कम हुए. कारोबारियों की मानें तो आने वाले समय में प्याज और भी सस्ता हो सकता है. 

क्रेंदीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अधीन काम कर रहे विदेश व्यापार महानिदेशालय ने सोमवार को प्यज के निर्यात पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी थी. जिसके बाद प्याज के दाम गिरने शुरू हो गए हैं. कोरोनाकाल में अप्रैल से जुलाई के दौरान प्याज का निर्यात पिछले साल के मुकाबले काफी ज्यादा रहा था, जिससे देश में आपूर्ति में कमी की आशंका पैदा हो गई और दाम में इजाफा होने लगा था. इस साल भारी बारिश और बाढ़ के चलते प्याज की फसल को काफी नुकसान हुआ है. इससे पैदावार भी प्रभावित हो सकती है.