Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
05-Mar-2025 04:16 PM
By First Bihar
अगर आप भी एक सुरक्षित और फायदा देने वाले निवेश विकल्प की तलाश में हैं, तो पोस्ट ऑफिस रिकरिंग डिपॉजिट (RD) आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। यह निवेश न केवल आपको एक निश्चित समय बाद मोटा फंड देने में मदद करता है, बल्कि जरूरत पड़ने पर इसके ऊपर लोन लेने की सुविधा भी प्रदान करता है, वो भी कम ब्याज दर पर।
पोस्ट ऑफिस की रिकरिंग डिपॉजिट योजना एक ऐसी निवेश योजना है जिसमें आप हर महीने एक निश्चित रकम जमा करते हैं। यह योजना घर में गुल्लक रखने की आदत से भी मेल खाती है, लेकिन यहां आपको जमा किए गए पैसे पर ब्याज भी मिलता है। जैसे ही आप अपने RD खाते में पैसे डालते हैं, यह एक मजबूत फंड के रूप में धीरे-धीरे बढ़ने लगता है। यह योजना 5 साल के लिए होती है और मैच्योरिटी के बाद आपको एक बड़ी रकम प्राप्त होती है, जो आपके बचत का अच्छा खासा हिस्सा बन सकता है।
क्यों करें RD में निवेश?
अब अगर आप सोच रहे हैं कि यदि बीच में आपको पैसों की जरूरत पड़ी तो क्या होगा, तो चिंता न करें। पोस्ट ऑफिस RD पर लोन की सुविधा भी उपलब्ध है। यह एक बेहतरीन विकल्प है क्योंकि पर्सनल लोन के मुकाबले पोस्ट ऑफिस RD पर मिलने वाला लोन ब्याज दर में काफी कम होता है।
यह लोन लेने की प्रक्रिया भी सरल है, जहां आप बिना RD तुड़वाए जरूरत के वक्त अपनी रकम के कुछ हिस्से पर लोन प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा, RD पर लोन लेने की सुविधा से आपके निवेश को भी नुकसान नहीं होता, क्योंकि आपका RD चालू रहता है और आपको मैच्योरिटी पर पूरी रकम मिलेगी।