बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
18-Feb-2024 05:46 PM
By First Bihar
DESK: संकट के दौर से गुजर रहे पेटीएम को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने बड़ी राहत देते हुए स्पष्ट किया है कि पेटीएम के क्यूआर कोड, साउंड बॉक्स और कार्ड मशीन बिना किसी समस्या के काम करते रहेंगे। कंपनी के खिलाफ आरबीआई के एक्शन के बाद पेटीएम को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म था।
पेटीएम इस्तेमाल करने वाले देशभर के करोड़ों लोगों को समस्या से बचाने के लिए पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन 97 कम्युनिकेशंस ने अपना नोडल अकाउंट एक्सिस बैंक को सौंप दिया है। इसके लिए एक एस्क्रो अकाउंट खोला जाएगा। पेटीएम की पैरेंट कंपनी की सब्सिडरी पेटीएम पेमेंट सर्विसेज पहले से ही एक्सिस बैंक के साथ काम कर रही थी।
आरबीआई ने साफ किया है कि पेटीएम की मर्चेंट पेमेंट सर्विसेज 15 मार्च के बाद भी चलती रहेंगी। एक्सचेंज फाइलिंग में फिनटेक कंपनी ने बताया है कि पेटीएम के क्यूआर कोड, साउंड बॉक्स और कार्ड मशीन बिना किसी परेशानी के चलते रहेंगी। मर्चेंट सेटेलमेंट में कोई समस्या न आए इसके लिए एक्सिस बैंक के साथ टाई अप किया गया है।