BIHAR NEWS : सरकार की चेतावनी बेअसर! पटना में राजस्व अधिकारियों का ऐतिहासिक महा जुटान, कहा - हाई कोर्ट के आदेश को किया जा रहा दरकिनार Bihar Politics : Land For Jobs केस में नया मोड़! ED ने कोर्ट में रखे ऐसे सबूत, बढ़ सकती है लालू परिवार की मुश्किलें Patna Metro : पटना मेट्रो कॉरिडोर-2: रेलवे से NOC मिलने के बाद मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल तक तेज हुआ काम LPG Cylinder : PNG कनेक्शन वालों को LPG सरेंडर करना होगा! गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा आदेश मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल
06-Jun-2025 07:55 PM
By FIRST BIHAR
Patna News: खादी मॉल में खादी उत्पादों पर आकर्षक डिस्काउंट का लाभ उठाने के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है। इस विशेष छूट के तहत अब तक, खादी मॉल पटना में 38 लाख रुपये के खादी वस्त्रों की बिक्री हो चुकी है। यह विशेष छूट 30 जून 2025 तक लागू रहेगी।
बिहार राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड पटना की ओर से संचालित खादी मॉल पटना में इन दिनों खरीदारी के लिए भारी भीड़ जुट रही है। इसका कारण स्वदेशी खादी वस्त्रों पर 'खादी समर सेल' के तहत 50% की भारी छूट है। यह ऑफर 1 जून 2025 से 30 जून 2025 तक लागू रहेगा और ग्राहकों को खादी के उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को आधे दाम पर खरीदने का अवसर प्रदान कर रहा है।
इस संबंध में मॉल प्रबंधक रमेश चौधरी ने बताया कि इस ऑफर का उद्देश्य खादी के प्रचार को बढ़ावा देना और इसके प्रति आम जनता में जागरूकता फैलाना है। खादी मॉल में इस छूट के कारण ग्राहकों की भारी संख्या देखने को मिल रही है, जो खादी के विभिन्न प्रकार के वस्त्र जैसे कुर्ते, साड़ियां, शर्ट, खादी बंडी, भागलपुरी चादर, टसर सिल्क साड़ियां, भागलपुर साड़ियां, बिहारी गमछा, एसी क्विल्ट और घरेलू उपयोग के अन्य वस्त्रों पर छूट का लाभ उठा रहे हैं। सूती गमछे से लेकर एसी बेड क्विल्ट सभी सीधे आधे दाम में मिल रहे हैं।
इस छूट का लाभ न केवल पटना और आसपास के क्षेत्रों के लोग उठा रहे हैं, बल्कि अन्य शहरों और राज्यों से आए पर्यटक भी खादी वस्त्रों को अपनी गर्मियों की खरीदारी का हिस्सा बना रहे हैं। गर्मियों में खादी वस्त्रों की विशेष अहमियत होती है। खादी प्राकृतिक कपड़ा होने के कारण न केवल हल्का और आरामदायक होता है, बल्कि इसमें हवा का संचरण बेहतर होता है, जो शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है।
इसके अलावा, खादी त्वचा के लिए भी सुरक्षित होता है, क्योंकि यह रसायन मुक्त होता है, और इसे पहनने से शरीर में गर्मी का असर कम होता है। खादी वस्त्रों का उपयोग हमारे पर्यावरण के प्रति भी जिम्मेदारी दिखाता है, क्योंकि यह एक पूरी तरह से प्राकृतिक और टिकाऊ उत्पाद है। खादी मॉल पटना के अलावा, खादी मॉल मुजफ़्फरपुर और www.biharkhadi.com पर भी 50% की छूट दी जा रही है ताकि अधिक से अधिक लोग खादी का उपयोग करें और इसे अपनी दैनिक जीवन शैली का हिस्सा बनाएं।