ब्रेकिंग न्यूज़

अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई बिहार में रामनवमी पर दरिंदगी: 5 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार तेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, गंडक नदी से बरामद हुआ शव; पुलिस ने किया कांड का खुलासा

Home / business / पहली बार सोना 65 हजार के पार, पिछले साल 8 हजार रुपए से...

पहली बार सोना 65 हजार के पार, पिछले साल 8 हजार रुपए से ज्यादा हुआ था महंगा

07-Mar-2024 06:09 PM

By First Bihar

DESK: सोने और चांदी की कीमतों में में आज बढ़त देखने को मिली। 7 मार्च गुरुवार को पहली बार सोने का भाव 65 हजार रूपये के पार हो गया। आज के डेट में 10 ग्राम सोने की कीमत 65 हजार 49 रूपये है। सोना आज 556 रूपया महंगा हुआ तो वही चांदी 411 रूपया महंगा हो गया। 


आज चांदी की कीमत 72 हजार 121 रुपये किलो पहुंच गया। सोने और चांदी की कीमत अचानक बढ़ने का कारण क्या हैं? तो आइए इसके बारे में बताते हैं। बता दें कि शादी का सीजन है जिसे लेकर सोने चांदी की डिमांड बढ़ गयी है लोगों शादी को लेकर जमकर खरीदारी कर रहे हैं। 


अमूमन हर ज्वेलरी शॉप में कस्टमर की भीड़ देखी जा रही है। वही दाम बढ़ने का दूसरा कारण डॉलर इंडेक्स में आई कमजोरी है। वही तीसरा कारण 2024 में दुनियाभर में मंदी की आशंका को लेकर भी दाम बढ़ा है। चौथा कारण है कि अब दुनियाभर के केंद्रीय बैंक सोना खरीद रहे हैं। 


उम्मीद जतायी जा रही है कि साल के आखिरी तक सोना 67 हजार तक जा सकता है। बता दें कि इससे पहले 2023 की शुरुआत में सोने का दाम 54 हजार 867 था जो 31 दिसंबर 2023 को बढ़कर 63 हजार 246 हो गया था। साल 2023 में सोने की कीमत 8 हजार 379 रुपया महंगा हो गया था। इसकी कीमत में 16 प्रतिशत की तेजी आई थी। वही अनुमान अब 2024 में लगाया जा रहा है।