ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / business / अक्टूबर में बैंकों में रहेगी लंबी छुट्टी, इसलिए अभी से कर लें पूरी...

अक्टूबर में बैंकों में रहेगी लंबी छुट्टी, इसलिए अभी से कर लें पूरी प्लानिंग

29-Sep-2020 02:22 PM

DESK : भारतीय रिजर्व बैंक के वार्षिक कैलेंडर के अनुसार अक्टूबर महीने में लम्बी छुट्टी रहने वाली है. जिसकी वजह से ग्राहकों को थोड़ी असुविधा का सामना करना पड़ सकता है. इसलिए यदि आपको बैंक से जुड़े किसी काम को करवाना है तो पहले ही करवालें.

अगले महीने से पूरे देश में फेस्टिव सीजन शुरू हो जाएगा. कोरोना काल में आने वाले फेस्टिव सीजन के दौरान बैंकों में भीड़ भी रहने की उम्मीद है. इसलिए आप अपने लेनदेन का काम पहले ही करवालें तों बेहतर होगा. गजटेज हॉलिडे के साथ यदि शनिवार और रविवार को जोड़ कर देखे तो लगभग 15 दिन तक अगले महीने छुट्टियां रहने वाली है. 

हालांकि लोगों की सुविधा के लिए एटीएम में पर्याप्त नकदी की व्यवस्था रहने वाली है साथ ही  ऑनलाइन व मोबाइल बैंकिंग भी पहले की तरह काम करता रहेगा, जिससे लोगों को काफी कम परेशानी का सामना करना पड़ेगा. 

छुट्टियों की शुरुआत 2 अक्टूबर को गांधी-शास्त्री जयंती से शुरू होगी. भारतीय रिजर्व बैंक की वेबसाइट के अनुसार अक्टूबर माह में दूर्गा पूजा, महासप्तमी, महानवमी, दशहरा, मिलाद-ए-शरीफ, ईद-ए-मिलाद-उल-नबी बारावफात/लक्ष्मी पूजा, सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती/महर्षि वाल्मीकि जयंती/कुमार पूर्णिमा के मौके पर अलग-अलग राज्यों में बैंकों की छुट्टी रहेगी.