ब्रेकिंग न्यूज़

लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी

मुजफ्फरपुर में भीषण सड़क हादसा: एक व्यक्ति की मौत से गुस्साए लोगों ने किया NH-28 जाम

मुजफ्फरपुर के NH-28 बाईपास रोड पर एक तेज रफ्तार वाहन ने स्थानीय निवासी दिलीप पांडेय को कुचल दिया। हादसे के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर आक्रोश जताया, यातायात ठप।

09-Feb-2026 10:49 PM

By First Bihar

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात NH-28 बाईपास रोड पर एक तेज रफ्तार वाहन ने स्थानीय निवासी दिलीप पांडेय को कुचल दिया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।


इस घटना से आक्रोशित स्थानीय ग्रामीणों ने मुआवजे और सुरक्षा की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। इसके कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्री काफी परेशान हुए। एम्बुलेंस और अन्य आवश्यक सेवाओं की गाड़ियाँ भी घंटों जाम में फंसी रहीं।


घटना की सूचना पाकर सदर थानाध्यक्ष अस्मित कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और भीड़ को शांत कराने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है और प्रशासन मृतक के परिवार को उचित सरकारी सहायता मुहैया कराएगा।


थानाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस घटना की गहन जांच कर रही है और दोषी वाहन चालक की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों में सड़क सुरक्षा को लेकर गहरा आक्रोश है।