BIHAR NEWS : बिहार की राजनीति में बड़ा खेल : कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी के घर; क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर? बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज Bihar Board 10th Result 2026 : कुछ देर में जारी होंगे मैट्रिक परीक्षा के नतीजे, यहां जानें पूरी जानकारी और फेल होने पर क्या है विकल्प घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक Bihar police : अब नहीं लगेगा थाने का चक्कर! ऑनलाइन मिलेंगी 11 बड़ी सुविधाएं, यह स्मार्ट पोर्टल बना गेमचेंजर बिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप Bihar News : पटना में अब घर बैठे मिलेगी जिंदा मछली! 10 जगहों पर खुलेंगे मॉडर्न फिश आउटलेट, देखें पूरी लिस्ट Amazon Parcel Scam : Amazon पार्सल में शराब का खेल! मछली दाना के नाम पर 314 लीटर तस्करी का खुलासा; पढ़िए पूरी खबर Bihar Accident : शराब लदी कार का कहर! दुकान खोल रहे बुजुर्ग को रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
04-Feb-2022 02:38 PM
DESK: शेयर मार्केट में गिरावट लगातार जारी है इसका असर अरबपतियों की संपत्ति पर भी पड़ा है। जिसके कारण अरबपतियों की रैंकिंग में भी बदलाव देखने को मिला है। अडानी समूह के गौतम अडानी अब एशिया के सबसे बड़े धनकुबेर बन गये हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख भारतीय अरबपति मुकेश अंबानी से भी वे आगे निकल गये हैं। अब गौतम अडानी दुनियां के 10 सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक बन गये हैं।
Forbes की रियल टाइम लिस्ट के अनुसार 90 बिलियन डॉलर के साथ भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी 10वें पायदान पर हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी को भी उन्होंने पीछे छोड़ दिया है। गौतम अडानी दुनियां के 10वें सबसे अमीर व्यक्ति बन गये हैं। वह मुकेश अंबानी अब ग्लोबली 11वें स्थान पर और भारत व एशिया में दूसरे स्थान पर हैं।
रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी का नेटवर्थ 89.4 बिलियन डॉलर है। अंबानी पहले सबसे अमीर एशियाई अरबपति थे। मुकेश अंबानी ही नहीं बल्कि मेटा के मार्क जुकरबर्ग को भी गौतम अडानी पीछे छोड़ चुके हैं। हालांकि दुनियां के सबसे अमीर व्यक्ति अभी भी एलन मस्क ही हैं। उनका नेटवर्थ 232.3 बिलियन डॉलर है।
रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी की संपत्ति पिछले एक दिन में 2.2 बिलियन डॉलर कम हो गई है। इससे उनकी कुल संपत्ति अब 89 बिलियन डॉलर पर आ गई है। पिछले 24 घंटे में गौतम अडानी एंड फैमिली की संपत्ति में 672 मिलियन डॉलर की गिरावट आई है।
वहीं अगर दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क की बात करे तो पिछले एक दिन में उनके नेटवर्थ में 3.3 बिलियन डॉलर की गिरावट आई है। हालांकि इसके बावजूद एलन मस्क फोर्ब्स इंडेक्स में नंबर वन पर बने हुए हैं।
वही अमेजन के जेफ बेजोस की संपत्ति में भी गिरावट आई है। जिसकी वजह से जेफ बेजोस एक पायदान नीचे आ गये हैं। जेफ बेजोस अब तीसरे पायदान पर आ पहुंचे हैं। बेजोस की दौलत में गिरावट का फायदा Bernard Arnault & Family को हुआ है। उनकी संपत्ति अब 193.6 बिलियन डॉलर हो गई है। Bernard Arnault & Family दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं।