LPG संकट से रोज़गार पर गहरा असर, देशभर से बिहार लौट रहे प्रवासी मजदूरों की बढ़ी भीड़ TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार
05-Aug-2024 08:17 PM
By First Bihar
DESK: मेरा अगला टारगेट मुकेश धीरू भाई अंबानी मुंबई..धमकीभरा एग्रीमेंट पेपर एक मंदिर के दानपात्र से मिला है। इस एग्रीमेंट पेपर में देश के सबसे बड़े उद्योगपति और रिलांयस के मालिक मुकेश अंबानी को अगला टारगेट बताया गया है। मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित अचलेश्वर महादेव मंदिर के दानपात्र में मिले मुकेश अंबानी को धमकी वाले 100 रूपये के एग्रीमेंट पेपर के मिलने से इलाके में हड़कंप मच गयी है।
जब मंदिर के दानपात्र को खोला गया तो इसमें छह लाख 53 हजार 450 रुपये की राशि दान स्वरूप मिला। वही पैसों के साथ एक स्टाम्प पेपर भी मिला। स्टाम्प पेपर को जब खोला गया तब लोग हैरान रह गये। इस एग्रीमेट पेपर में रिलायंस के मालिक मुकेश अंबानी को धमकी दी गयी है।
लिखा गया है कि मेरा अगला टारगेट मुकेश धीरूभाई अंबानी मुंबई है। स्टांप पेपर पर भेजने वाले का एड्रेस भी लिखा हुआ है। मनोज शर्मा, पुत्र रामेश्वर दयाल शर्मा, निवासी- बालाजी विहार गुढ़ी गुढ़ा का नाका, कंपू ग्वालियर एड्रेस लिखा हुआ है। धमकीभरे स्टाम्प पेपर को मंदिर प्रबंधन ने पुलिस के हवाले किया है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।