ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल Bihar LPG crisis : मोतिहारी में गैस सिलेंडर को लेकर मारपीट, लाइन में पहले लगने पर दो लोग भिड़े; बिहार में चौथे दिन भी गैस संकट क्या एनडीए में भी क्रॉस वोटिंग का डर? 5वीं सीट को लेकर NDA का ‘मास्टर प्लान’, विधायकों को वोटिंग तक पटना नहीं छोड़ने का निर्देश Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ... Bihar News : बिहार में CBSE के नाम पर चल रहा फर्जीवाड़ा, पटना के दो स्कूलों पर FIR ; जानिए क्या है मामला Bihar APAR ID : बिहार में 64 लाख छात्रों ने अभी तक नहीं करवाया यह काम, इन योजनाओं का अब नहीं मिलेगा लाभ LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित

Best Cars in India: इस नई कार पर मिल रही है लाखों की छूट, जानें... फीचर्स और रेंज की पूरी डिटेल

Best Cars in India: अगर आप एक लग्जरी इलेक्ट्रिक SUV लेने का सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। किआ EV6 (Kia EV6) का नया फेसलिफ्ट वर्जन भारत में अब ₹10 लाख से अधिक के आकर्षक बेनिफिट्स के साथ उपलब्ध है।

06-Aug-2025 03:23 PM

By First Bihar

Best Electric Cars in India: अगर आप एक लग्जरी इलेक्ट्रिक SUV लेने का सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। किआ EV6 (Kia EV6) का नया फेसलिफ्ट वर्जन भारत में अब ₹10 लाख से अधिक के आकर्षक बेनिफिट्स के साथ उपलब्ध है। नई EV6 ने न सिर्फ डिज़ाइन में बड़ी ताज़गी लाई है, बल्कि सेफ़्टी, रेंज और फीचर्स में भी अपग्रेड किया गया है।


फेसलिफ्टेड Kia EV6 (GT-Line AWD) की एक्स‑शोरूम कीमत ₹65.9 लाख है। ऑटोकार इंडिया के अनुसार, अगस्त 2025 में यह मॉडल ₹10 लाख से अधिक के डिस्काउंट में उपलब्ध है। रिपोर्ट की मानें तो कंपनी-स्तर पर ₹15 लाख तक का ऑफर भी मिल रहा है। ये छूट सीमित समय के लिए है और डीलरशिप व क्षेत्र के अनुसार बदल सकती है।


इसके बैटरी, रेंज और परफ़ॉर्मेंस के बारे में बता दें कि, नई EV6 अब 84 kWh की NMC बैटरी से लैस है, जो ARAI प्रमाणित 663 किमी की रेंज देती है लगभग 53 किमी अधिक पूर्ववर्ती मॉडल के मुकाबले! यह मॉडल अब केवल GT-Line AWD वेरिएंट में मिलती है और RWD वर्जन बंद कर दिया गया है वहीं अगर फीचर्स, शक्ति और सुरक्षा बात करें, तो इसमें शानदार Dual-motor (AWD) सिस्टम से 325 PS पावर और 605 Nm टॉर्क, 0–100 किमी/घंटा 5.3 सेकंड में पूरा होता है। 


ADAS Level‑2 सुरक्षा फीचर्स, जिसमें ऑटो इमरजेंसी ब्रेकिंग, ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन, एडाप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट समेत 27 फीचर्स शामिल हैं। इंटीरियर और एक्सटीरियर की बात करें, तो एक नई “Opposites United” डिज़ाइन भाषा अपनाई गई है, जिसमें स्टार मैप LED DRLs, शेप एलईडी हेडलैंप्स और 19‑इंच अलॉय व्हील शामिल हैं 


केबिन में dual 12.3‑इंच की कर्व डिस्प्ले, फ्लैट‑बॉटम स्टीयरिंग व्हील, फिंगरप्रिंट की-स्टार्ट, पैनोरमिक सनरूफ और वेंटिलेटेड सीट्स जैसे फीचर्स शामिल हैं। प्रैक्टिकलिटी देखे तो 520 लीटर बूट स्पेस और पीछे 60:40 स्प्लिट फोल्डिंग सीट्स की सुविधा मिलती है। किआ EV6 फेसलिफ्ट इस वक्त मिड‑2025 की सबसे आकर्षक EV डील्स में से एक है। बेहतर परफ़ॉर्मेंस, लंबी रेंज, श्रेष्ठ सुरक्षा और प्रीमियम डिजाइन सभी मिलाकर इसे लग्जरी इलेक्ट्रिक SUV चाहने वालों की पहली पसंद बना रहे हैं। यदि आप ₹10–15 लाख तक की छूट की ऑफर तलाश रहे हैं, तो यह समय निवेश करने का सही मौका है।