बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
30-Nov-2019 08:16 PM
DESK : आर्थिक संकट का सामना कर रही टेलीकॉम कंपनियों के कर्ज का बोझ अब मोबाइल फोन ग्राहकों पर पड़ने वाला है। मोबाइल फोन ग्राहकों के लिए 1 दिसंबर यानि कल से कॉल करना और इंटरनेट का इस्तेमाल महंगा हो सकता है क्योंकि 1 दिसंबर से देश में मोबाइल टैरिफ बढ़ सकता है।
1 दिसंबर से एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया अपनी कॉल की दरें और डेटा महंगा करने जा रही हैं। जानकारी के मुताबिक वोडाफोन आइडिया और एयरटेल के टैरिफ प्लान 35 फीसदी तक महंगे हो सकते हैं। यह खबर आते ही रिलायंस जियो की तरफ से बता दिया गया है कि वह भी अपनी कॉल और डेटा महंगा कर देगा। देश में इन 3 मोबाइल कंपनियों के करीब 90 फीसदी ग्राहक हैं।
टेलीकॉम सेक्टर के जानकारों की माने तो 14 साल पुराने एडजेस्टेड ग्रास रेवेन्यू (एजीआर) के मामले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद टेलीकॉम कंपनियों पर देनदारी का दबाव बढ़ गया है। इसीलिए कंपनियों ने टैरिफ प्लान के रेट्स बढ़ा दिए हैं।
हालांकि उपभोक्ता अगर आज यानि 30 नवंबर को अपना प्लान रिचार्ज करवाते हैं तो उन्हें पुराने रेट पर ही उपलब्ध अवधि तक सेवा मिलती रहेगी। तो अभी भी वक्त हैं आपके पास अगर अपना फोन कल रिचार्ज करवाने की सोच रहे हैं तो आज ही करवा लें।