अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
23-Dec-2019 07:27 PM
DESK: जियो यूजर्स के लिए खुशखबरी है । यूजर्स अब भी पुराने सस्ते प्लान्स से रिचार्ज करवा सकते हैं। अगर आप अपने जियो नंबर पर पुराने प्लान्स से रिचार्ज करवाना चाहते हैं, तो कई विकल्प मौजूद है। टैरिफ प्रटेक्शन ऑप्शन ऐक्टिवेट करने के बाद ध्यान रहे, केवल वही प्लान यूजर्स के लिए उपलब्ध होंगे, जो छह महीने से कम पुराने हैं। ऐसे में सभी पुराने प्लान यूजर्स के लिए अब उपलब्ध नहीं होंगे।
बता दें कि ट्राई की गाइडलाइन्स के मुताबिक, भारत में टेलिकॉम ऑपरेटर्स ने अपने टैरिफ रेट्स दिसंबर महीने की शुरुआत से महंगे कर दिए हैं। रिलायंस जियो के प्लान भी 40 प्रतिशत तक महंगे कर दिए गए हैं। एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया जहां यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग प्लान्स ऑफर कर रहे हैं, वहीं जियो यूजर्स को दूसरे नेटवर्क्स पर कॉलिंग के लिए 0.6 पैसे प्रति मिनट देने पड़ते हैं।
वहीं ट्राई की दूसरी गाइडलाइन्स के मुताबिक, सभी टेलिकॉम ऑपरेटर्स बार-बार अपने टैरिफ प्लान्स नहीं बदल सकते और कोई भी नया प्लान कम से कम छह महीने के लिए कस्टमर्स को ऑफर करना अनिवार्य है। रिलायंस जियो इन गाइडलाइन्स को पूरी तरह फॉलो कर रहा है। जिन यूजर्स के टैरिफ प्लान एक्सपायर हो गए हैं या फिर जिनके नंबर पर फिलहाल कोई ऐक्टिव प्लान नहीं है, वे टैरिफ प्रटेक्शन ऑप्शन सेलेक्ट कर सकते हैं।