ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल

Home / business / Jio यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, मात्र 2 रुपये में मिलेगा दोगुना डेटा,...

Jio यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, मात्र 2 रुपये में मिलेगा दोगुना डेटा, ये है रिचार्ज प्लान

24-Jul-2021 04:34 PM

PATNA : अगर आप बार बार फ़ोन रिचार्ज करने के झंझट से छुटकारा पाना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है. रिलायंस जियो ने नया साल भर का प्लान लॉन्च किया है. साल भर चलने वाले रिचार्ज प्लान में आपको महीने का खर्च करीब 200 रुपये का पड़ेगा. हम रिलायंस जियो के दो ऐसे ही सालाना रिचार्ज प्लान के बारे में बता रहे हैं. जियो का एक प्लान ऐसा है, जिसमें आप सिर्फ 2 रुपये ज्यादा खर्च करके दोगुना डेटा पा सकते हैं. तो आइए जानते हैं कौन से हैं जियो के ये प्लान.


रिलायंस जियो का एक सालाना प्लान 2397 रुपये का है. इस प्लान की वैलिडिटी 365 दिन की है. प्लान में टोटल 365GB डेटा मिलता है. इस प्लान की खास बात यह है कि आप एक दिन में 365GB में से कितना भी डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं. यानी, हर दिन खर्च किए जाने वाले डेटा की कोई लिमिट नहीं है. प्लान में किसी भी नेटवर्क पर फ्री कॉलिंग का फायदा मिलता है. प्लान में हर दिन 100 SMS भेजने की सुविधा मिलती है. साथ ही, जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी फ्री में मिलता है.


रिलायंस जियो के 2399 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी 365 दिन की है. प्लान में हर दिन 2GB डेटा दिया जाता है. यानी, जियो के इस प्लान में टोटल 730GB डेटा मिलता है. जियो के इस प्लान में किसी भी नेटवर्क पर फ्री कॉलिंग का फायदा मिलता है. साथ ही, हर दिन 100 SMS भेजने की सुविधा मिलती है. प्लान में जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन फ्री में मिलता है. 


रिलायंस जियो के 2397 रुपये वाले रिचार्ज प्लान के मुकाबले 2399 रुपये वाले प्लान में सिर्फ 2 रुपये ज्यादा खर्च करने पर दोगुना डेटा मिलता है. 2397 रुपये वाले प्लान में 365GB डेटा मिलता है. वहीं, 2399 रुपये वाले प्लान में 730GB डेटा दिया जाता है. हालांकि, 2397 रुपये वाले प्लान में मिलने वाले 365GB डेटा में से आप हर दिन कितना भी डेटा यूज कर सकते हैं