ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / business / एक बार फिर से Reliance Jio ने किया टैरिफ बढ़ाने का ऐलान, सारे...

एक बार फिर से Reliance Jio ने किया टैरिफ बढ़ाने का ऐलान, सारे प्लान्स हो जाएंगे महंगे

20-Nov-2019 11:49 AM

DESK: Reliance Jio ने एक बार फिर से अपने ग्राहकों को झटका देते हुए टैरिफ की कीमतें बढ़ाने का ऐलान कर दिया है. हालांकि Reliance Jio ने अभी यह साफ नहीं किया है कि किस प्लान में कितने रुपये बढ़ाए जाएंगे, लेकिन जल्द ही इसका भी ऐलान कंपनी के तरफ से कर दिया जाएगा.

मंगलवार को कंपनी के तरफ से प्रेस रिलीज जारी कर कहा गया कि 'मीडिया रिपोर्ट्स में जैसा कहा जा रहा है, हम समझते हैं कि TRAI टेलीकॉम टैरिफ को लेकर कंसल्टेशन प्रॉसेस शुरू करने वाला है. दूसरे ऑपरेटर्स की तरह हम भी सरकार के साथ काम करेंगे और रेग्यूलेटरी रिजीम को मजबूत करेंगे ताकि भारतीय कस्टमर्स के फायदे के लिए इंडस्ट्री मजबूत हो सके. अगले कुछ हफ्तों में हम टैरिफ की कीमतें बढ़ाएंगे.'



बता दें कि हाल ही में Reliance Jio ने non Jio कॉलिंग के लिए पैसे लेने शुरू किए हैं और इसके लिए नए पैक्स भी बाजार में लाए गए हैं. जिसके बाद Idea और Airtel ने भी 1 दिसंबर से टैरिफ की कीमतें बढ़ाने का ऐलान कर दिया है.