ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / business / JIO ने दिया अपने ग्राहकों को तोहफा, इन 4 प्लान में अब मिलेगा...

JIO ने दिया अपने ग्राहकों को तोहफा, इन 4 प्लान में अब मिलेगा डबल डेटा

20-Mar-2020 03:44 PM

DESK : रिलायंस जियो ने प्रीपेड प्लान में बदलाव करने के बाद अब 4G डेटा वाउचर्स में बदलाव किया है. जियो ने पांच 4G डेटा वाउचर्स में से चार में बदलाव किया है. नए प्लान में अब ग्राहकों को डबल डेटा और नॉन-जियो नंबर्स के लिए ज्यादा FUP मिनट्स मिलेंगे.

जियों के 11 रुपये, 21 रुपये, 51 रुपये और 101 रुपये वाले पैक्स में बदलाव किए गए हैं. वहीं 251 रुपये वाले प्लान में कोई बदलाव नहीं किया है.11 रुपये वाले प्लान में पहले 400MB डेटा दिया जाता था, जिसे बदलते हुए जियो अब इसमें 800MB डेटा और नॉन-जियो नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 75 मिनट्स देंगे. वहीं 21 रुपये वाले प्लान में पहले ग्राहकों को 1GB डेटा दिया जाता था, जिसे बढ़ा कर अब 2GB डेटा के साथ ऑफ-नेट कॉलिंग 200 मिनट्स दिए गए हैं. 

51 रुपये वाले प्लान में पहले 3GB डेटा दिया जाता था जिसकी जगह अब 6GB डेटा और 500 ऑफ नेट कॉलिंग दिए जाएंगे. वहीं 101 रुपये वाले प्लान में पहले ग्राहकों को 6 GP डेटा मिलता था, जिसे बढ़ा तक 12GB डेटा और 1000 मिनट मिलेंगे. इन ऊपर बताए प्लान की स्पीड डेटा लिमिट क्रॉस हो जाने के बाद 64 Kbps हो जाएगी. इसके साथ ही इस प्लान्स में जियो ऐप्स का फ्री ऐक्सेस भी दिया जाएगा.