ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Energy News : बिहार में इस सरकारी कंपनी का जल्द आएगा IPO, ऑफिसर ने किया कन्फर्म; NSE में होगी लिस्टिंग ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी Ganga Aarti : बिहार में बनारस जैसा नजारा! पटना के घाटों पर शुरू होगी भव्य गंगा महाआरती, जानिए कब और कहां क्या आपका चेहरा भी धूप में रहने से पड़ गया है काला? बिना पार्लर जाए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और लौटाएं त्वचा की खोई हुई निखार बड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव में बड़ा बदलाव! अब सरकारी स्कूल में नहीं होगा यह काम; पंचायती राज विभाग ने जारी किया निर्देश Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी

Home / business / जल्द आएगा LIC का IPO, अपनी हिस्सेदारी बेचने को सरकार तैयार

जल्द आएगा LIC का IPO, अपनी हिस्सेदारी बेचने को सरकार तैयार

22-Jun-2020 12:27 PM

DESK : सरकार के लिए हर विकट परिस्थिति में संकटमोचक का काम करने वाली कंपनी एलआईसी अब अपनी हिस्सेदारी बेचने के लिए आईपीओ लाने  को तैयार है. एलआईसी की हिस्सेदारी बेचने से  सरकार को अच्छी खासी रकम हासिल हो सकती है. इस बार के बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पहले ही एलआईसी की हिस्सेदारी बेचने का ऐलान चूकी हैं.

खबर है कि सरकार ने इस साल 2.10 लाख करोड़ रुपये के विनिवेश का लक्ष्य रखा है. इसके लिए सरकार चालू वित्त वर्ष की मार्च तिमाही में एलआईसी को घरेलू शेयर बाजार में लिस्टेड करा सकती है. माना जा रहा है कि यह देश का सबसे बड़ा आईपीओ होगा. आईपीओ लाने से पहले निवेश और लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) की मदद के लिए दो सलाहकारों की नियुक्ति किया गया है. विनिवेश के लिए प्रतिष्ठित पेशेवर परामर्श फर्म, निवेश बैंकर, मर्चेंट बैंकर, वित्तीय संस्थान या बैंकों से आवेदन मंगाए गया  है.  

वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने एक न्यूज एजेंसी से आईपीओ के बारे में बात करते हुए कहा कि “एलआईसी को शेयर बाजार में लिस्ट कराने से इसके संचालन में पारदर्शिता बढ़ेगी. इससे शेयर बाजार का भी विस्तार होगा. यह एलआईसी और इसके पालिसीधारकों के हक में ही होगा.”

वहीं, दूसरी, रेटिंग एजेंसी फिच की माने तो एलआईसी के आईपीओ से पूरी इंश्योरेंस इंडस्ट्री को फायदा होगा. आईपीओ आने से बीमा कंपनी की जवाबदेही और पारर्दिशता में सुधार होगा जिसका फायदा पूरे बीमा उद्योग को मिलेगा. दरअसल, एलआईसी में सरकार की बड़ी हिस्सेदारी है जिसे बेचने से सरकार को काफी बड़ी रकम मिलेगी, जो इस मुसीबत के दौर में अर्थव्यवस्था को संभालने में मददगार साबित हो सकती है.