ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Energy News : बिहार में इस सरकारी कंपनी का जल्द आएगा IPO, ऑफिसर ने किया कन्फर्म; NSE में होगी लिस्टिंग ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी Ganga Aarti : बिहार में बनारस जैसा नजारा! पटना के घाटों पर शुरू होगी भव्य गंगा महाआरती, जानिए कब और कहां क्या आपका चेहरा भी धूप में रहने से पड़ गया है काला? बिना पार्लर जाए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और लौटाएं त्वचा की खोई हुई निखार बड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव में बड़ा बदलाव! अब सरकारी स्कूल में नहीं होगा यह काम; पंचायती राज विभाग ने जारी किया निर्देश Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी

Home / business / भारत ने चीन को दिया एक और झटका, BSNL और MTNL का 4G...

भारत ने चीन को दिया एक और झटका, BSNL और MTNL का 4G टेंडर किया रद्द

01-Jul-2020 03:41 PM

DELHI: भारत ने एक बार चीन को झटका दिया है. भारत ने बीएसएनएल और एमटीएनएल के 4G टेंडर रद्द कर दिया है. यही नहीं साफ निर्देश दिया गया है कि दोनों कंपनी कोई भी चीनी कंपनी का सामान इस्तेमाल नहीं करेंगी. 



नए टेंडर में देश की कंपनियों को मिलेगा मौका

नए टेंडर के बाद मेक इन इंडिया के तहत देश की कंपनियों को इसका फायदा मिलेगा. इन कंपनियों से ही सामान लिया जाएगा. इन दोनों कंपनियों पर पहले भी सबसे अधिक चीन का सामान खरीदने का आरोप पहले से ही लगता रहा है. लेकिन अब दोनों कंपनियों का चीनी सामानों से मोहभंग होगा. 

मोनो रेल का टेंडर रद्द

गलवान घाटी में सीमा विवाद के बाद एक बार फिर भारत ने चीन को झटका दिया था.18 जून को एमएमआरडीए ने मोनोरेल रेक्स के लिए नीलामी की प्रक्रिया रद्द कर दी. मोनो रेल को लेकर चीन की दो कंपनियों ने बोली लगाई थी. लेकिन अब भारत ने रद्द कर दिया. रद्द करने के बारे में बताया गया था कि चीनी मैन्युफैक्चरर्स सीएसआर अपलोड करने के बाद भी नियम-शर्तों और पात्रता मानदंडों में संशोधन के लिए लगातार कह रहे थे. लेकिन कंपनी मामने को तैयार नहीं थी. जिसके बाद प्रक्रिया रद्द कर दिया गया है. यह काम मुंबई में होने वाला है.

सबसे पहले रेलवे का टेंडर हुआ था रद्द

गलवान घाटी में विवाद के बाद सबसे पहले रेलवे ने चीनी फर्म बीजिंग नेशनल रेलवे रिसर्च एंड डिज़ाइन इंस्टीट्यूटऑफ सिग्नलएंड कम्युनिकेशन कंपनी लिमिटेड के साथ चल रहे कॉन्ट्रैक्ट को रद्द कर दिया था. इस कॉन्ट्रैक्ट के तहत चीनी कंपनी कानपुर से दीन दयाल उपाध्याय रेलवे सेक्शन के बीच काम कर रही थी. इसके तहत 417 किमी के सेक्शन में सिग्नलिंग और टेलीकॉम का काम दिया गया था. इसका टेंडर 471 करोड़ का था. कंपनी पर लापरवाही का भी आरोप है. बताया जा रहा है कि चीनी कंपनी ने चार साल में मात्र 20 फीसदी ही काम किया था. इसकी काम करने की रफ्तार सुस्त थी. जिसके बाद इस कॉन्ट्रैक्ट को रद्द कर दिया गया.