BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र
16-Jul-2020 03:58 PM
DESK : कोरोना काल में आर्थिक परेशानी झेल रहे लोगों को बैंकों की तरफ से एक और झटका लगने वाला है. बैंक ऑफ महाराष्ट्र, एक्सिस बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक ने 1 अगस्त से नियमों में बदलाव करने का फैसला लिया है, जिसका सीधा असर ग्राहकों पर पड़ने वाला है. ये बैंक अब अपने ग्राहकों से रकम जमा और निकासी पर पैसे वसूलने वाली है साथ ही खाते में मिनिमम बैलेंस भी अब पहले से ज्यादा रखनी होगी. खाते में मिनिमम बैलेंस की तय की गई राशि से कम रकम रखने पर ग्राहकों को पेनाल्टी चुकाना होगा.
बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने आदेह जारी किया है कि उसके ग्राहकों को अब बचत खाते में 2,000 रुपये मिनिमम बैलेंस के तौर पर रखना होगा. ये राशि पहले 1500 रूपए हुआ करती थी. ऐसा नहीं करने वाले शहरी ग्राहकों को 75 रुपये, अर्धशहरी इलाकों के ग्राहकों को 50 रुपये और ग्रामीण शाखाओं के ग्राहकों को 20 रुपये की पेनाल्टी चुकानी होगी. जो ग्राहक करंट अकाउंट होल्डर हैं उन्हें 5,000 रुपये का औसत मासिक बैलेंस मेनटेन करना होगा. इसके साथ ही आप अपने खाते से महीने में तीन बार पैसे निकल सकते हैं. लेकिन चौथी बार निकासी या राशि जमा करने पर 100 रुपये कैश हैंडलिंग फीस के रूप में चुकाना होगा.
इस बात की जानकारी देते हुए बैंक ऑफ महाराष्ट्र के एमडी व सीईओ एएस राजीव ने कहा कि कोविड-19 के बाद बैंकिंग इंडस्ट्री में काफी बदलाव हुए हैं. इन बदलावों से हम अपने ग्राहकों को मौजूदा माहौल में वैकल्पिक चैनलों का इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं.
एक्सिस बैंक ने भी ईसीएस ट्रांजेक्शन पर 25 रुपये का शुल्क लगा दिया है. पहले ये सुविधा ग्राहकों को मुफ्त में मिलती थी. यह प्राइवेट बैंक आने वाले दिनों में प्रति बंडल 100 रुपये की कैश हैंडलिंग फीस भी वसूले वाला है.
कोटक महिंद्रा बैंक के बचत और कॉरपोरेट सैलरी अकाउंट होल्डरों को हर महीने पांच मुफ्त ट्रांजेक्शन की सुविधा मिलेगी लेकिन इसके बाद हर कैश विदड्रॉल पर 20 रुपये डेबिट कार्ड-एटीएम चार्ज देना होगा. यदि आप कोई नॉन-फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन करते है तो आपको 8.5 रुपये का चार्ज चुकाना होगा.