पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
23-Jul-2022 07:41 PM
PATNA : बिहार में निवेशकों को आकर्षित करने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। दक्षिण भारत के उद्योगपतियों और निवेशकों को बिहार बुलाने के लिए शनिवार को हैदराबाद में बिहार इन्वेस्टर्स मीट का आयोजन हुआ। हैदराबाद के हाइटेक सिटी में हुए इस इन्वेस्टर्स मीट में आईटी,फूड प्रोसेसिंग, फार्मास्यूटिकल्स, एग्रोटेक, टेक्सटाइल्स, प्लास्टिक, इलेक्ट्रॉनिक्स समेत जनरल मैन्युफैक्चरिंग की कंपनियां शामिल हुईं। इस इन्वेस्टर्स मीट में हैदराबाद और आसपास की 50 कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों और उद्योगपतियों ने अलग अलग सत्रों में हिस्सा लेकर बिहार में निवेश के संभावनाओं की जानकारी ली।
हैदराबाद में बिहार इन्वेस्टर्स मीट को संबोधित करते हुए बिहार सरकार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि हैदराबाद शहर को पूरी दुनिया में लोग साइबर सिटी और हाइटेक सिटी के नाम से जानते हैं। लेकिन इस शहर ने भी आज के इस मुकाम पर पहुंचने के लिए कहीं से शुरुआत की होगी। बिहार ने भी इरादा कर लिया है। उद्योग क्षेत्र में आगे बढ़ने का संकल्प मजबूत कर लिया है।यही वजह है कि हमने बिहार में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए बेहतरीन पॉलिसी बनाई है।
अभी हाल ही में हमने 54 औद्योगिक क्षेत्रों में उद्योग की जमीन की कीमत 20% से लेकर 80% तक कम कर दी है। बिहार इन्वेस्टर्स मीट में जुटे उद्योगपतियों से सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि आप बिहार आएं बिहार में नया उद्योग लगाएं। अपने उद्योग का विस्तार करना चाहते हैं तो वो बिहार में करें, क्योंकि बिहार में आपके उद्योग को सफल बनाने के लिए हर संसाधन मौजूद है। जरूरत है तो सिर्फ इस बात को अच्छे से समझने की।